शरद पवार के घर के बाहर मराठा क्रांति मोर्चा का धरना शुरू

बारामती। पुणे समाचार ऑनलाइन
 
आरक्षण की मांग को लेकर मराठा क्रांति मोर्चा ने राज्य के सांसदों और विधायकों के घर के सामने धरना देना शुरू किया। इस कड़ी में अब तक मराठा आंदोलन के मुद्दे पर भाजपा सरकार को निशाना बनानेवाले राष्ट्रवादी कांग्रेस के अध्यक्ष शरद पवार के घर के बाहर भी धरना दिया जा रहा है। गुरुवार की सुबह से मराठा क्रान्ति मोर्चा की बारामती तालुका इकाई का शारदानगर में पवार के निवास स्थान गोविंद बाग के सामने आंदोलन शुरू है। मोर्चा का कहना है कि पवार मराठा आरक्षण के मुद्दे पर दोहरी भूमिका अपना रहे हैं। एक तरफ वे समाज को आरक्षण देने की बात करते हैं दूसरी ओर आर्थिक आधार पर आरक्षण का समर्थन कर रहे हैं। इससे समाज भ्रम निर्माण हुआ है। मराठा क्रांति मोर्चा ने पवार को मराठा आरक्षण के मुद्दे पर अपनी भूमिका स्पष्ट करने को कहा है।
[amazon_link asins=’B076H74F8N’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’390f6914-9b9a-11e8-9c51-9754444d7a09′]
गौरतलब हो कि, आषाढ़ी एकादशी के दिन से पूरे महाराष्ट्र में मराठा आंदोलन भड़क उठा है। आये दिन इस आंदोलन को हिंसक मोड़ मिला है। राष्ट्रवादी के हाइकमान शरद पवार ने कानून में बदलाव लाकर मराठा आंदोलन का मसला हल करने का विकल्प सुझाया है। इसके साथ ही उन्होंने आर्थिक आधार पर आरक्षण देने की भूमिका का भी समर्थन किया। इसके चलते सवाल उठने लगे कि उनकी आरक्षण के मुद्दे पर निश्चित रूप से क्या भूमिका है? इससे शरद पवार आरक्षण की आड़ में दोहरी सियासत कर रहे हैं। इन तमाम सियासी घटनाक्रम के बीच मराठा क्रांति मोर्चा ने शरद पवार के निवास स्थान के सामने धरना देने का ऐलान किया था। अब आन्दोलनकारियों को वे क्या जवाब देते हैं? इसकी उत्सुकता बढ़ गई है। बहरहाल आज महाराष्ट्र बंद की पृष्ठभूमि पर पवार के निवास स्थान पर पुलिस का कड़ा बंदोबस्त तैनात है।