मराठा आरक्षण : पिछड़े वर्ग आयोग की रिपोर्ट कल की जाएगी पेश 

मुंबई | समाचार ऑनलाइन – सकल मराठा क्रांति मोर्चा द्वारा पिछले 13 दिनों से अलग-अलग मांगो को लेकर आजाद मैदान पर अनशन में बैठकर आंदोलन कर रहे है।  हालांकि ये मामला 13 दिन पुराना नहीं है। पिछले तीन वर्षो से मराठा समाज आरक्षण के लिए मांग किए जा रहे है। इस विषय में बुधवार को शाम तक राज्य के पिछड़े वर्ग आयोग की रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपने वाली थी। जिसे अब वह गुरुवार यानि कल उच्च न्यायालय में पेश करेगी।
इसमें वह अपने हित के लिए कुछ और समय की मांग कर रही है। मराठा समाज इस नतीजे पर दो लाख लोगों के बयान और 45 हजार परिवारों के अध्ययन के बाद यह रिपोर्ट तैयार की है। इस रिपोर्ट को पास कराने के उम्मीद से मराठा क्रांति मोर्चा के कुछ युवक आजाद मैदान में पिछले 13 दिनों से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं।
बतादें कि,आंदोलन कार्यकर्ताओं में एक की हालत नाजुक होने के बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरक्षण की मांग सरकार जल्द पूरा करे। इस आंदोलन के दौरान अगर किसी भी आंदोलनकारी को कुछ होता है तो इसका जिम्मेदार सरकार होगी, ऐसा इशारा मराठा क्रांति मोर्चा ने दी है।  मराठा क्रांति मोर्चा आंदोलन का नेतृत्व समन्वयक संभाजी पाटील कर रहे है।