शादी का झांसा देकर विधवा से बलात्कार

पुणे : पुणे समाचार

इंदापुर परिसर में एक विधवा से शादी का झांसा देकर बलात्कार का मामला सामने आया है। पुलिस ने विधवा की शिकायत पर दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज़ किया है।

जानकारी के मुताबिक इंदापुर के वाभुलगांव में रहने वाली पीड़िता के पति का कुछ समय पहले देहांत हो चुका है। पीड़ित महिला और आरोपी में दोस्ती थी और वो समय समय पर उसकी मदद करता था। इसी दौरान आरोपी ने शादी का वादा करके पीड़िता से शारीरिक संबंध बनाये।

जब महिला ने शादी की बात की तो उसने न केवल शादी से इंकार किया बल्कि महिला की जमीन बेचकर 8 लाख रुपये भी हड़प लिए। इसके बाद पीड़िता ने इंदापुर पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज कराई।