फोटो, वीडियो दिखाने की धमकी देकर विवाहिता से की शारिरिक संबंध की मांग

पिंपरी | समाचार ऑनलाइन

पिंपरी-चिंचवड पुलिस आयुक्तालय के अंतर्गत महिला का अश्लील फोटो और वीडियो रिश्तेदार को दिखाने की धमकी देकर विवाहिता से शारिरिक संबंध की मांग करने का मामला सामने आया है। पति से दोस्ती बढ़ाकर घर में दाखिल होकर महिला के फोटो और वीडियो निकालकर पति, रिश्तेदार को दिखाने की धमकी देकर विवाहिता को शारिरिक संबंध रखने के लिए ब्लैकमेल करने का मामला उजागर हुआ है। साथ ही महिला की बदनामी कर विवाहिता के साथ छेड़खानी की। इस मामले में पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज है।

[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’6aabd65e-c218-11e8-b94b-a1e1ca74584f’]

30 वर्षीय पीड़ित महिला ने इस मामले में शिकायत दायर करवायी है। सुहास सूर्यवंशी (उम्र 26, भोसरी) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी अनुसार पीड़ित विवाहिता के पति के साथ सुहास माने ने दोस्ती बढ़ायी। उसके बाद वह बार-बार महिला के घर आने लगा था। घर आने के बाद महिला का चुपके से फोटो और वीडियो निकाला। यह फोटो, वीडियो पति को भेजने की धमकी देकर विवाहिता के साथ शारिरिक संबंध रखने के लिए दबाव डालने लगा था।

पुणे में बंगले में चले रहे सेक्स रैकेट का भांडाफोड

[amazon_link asins=’B01DDP7D6W,B01FM7GGFI’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’72f607a4-c218-11e8-9687-394fbfa414a3′]

इन सब बातों से परेशान होकर विवाहिता ने अपना मोबाइल नंबर भी बदल लिया था। लेकिन उसके बावजूद किसी तरह से महिला का दूसरा नंबर भी प्राप्त कर महिला को फोन कर शारिरिक संबंध की मांग करने लगा था। इस बात से परेशान होकर विवाहिता ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दायर की है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।