कैलिफोर्निया के जंगल में लगी भीषण आग, 9 की जलकर मौत

कैलिफोर्निया | समाचार ऑनलाइन – अमेरिका के उत्तरी कैलिफोर्निया शहर के जंगल में भीषण आग लगने की खबर सामने आ रही है।  इस भीषण आग में 9 लोगों की जलकर मौत हो गयी। वही कई लोग घायल हो गए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार,  इस आग में जानमाल का काफी नुकसान हुआ है।  यह आग दक्षिण कैलिफोर्निया के जंगलों में लगी। इस आग की वजह से हजारों लोगों को घर छोड़ने को मजबूर होना पड़ा है। मालिबू में नौसेना का अड्डा व कई हॉलीवुड हस्तियों के घर भी हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, तेज सांता आना हवाओं व शुष्क मौसम की वजह से आग ने पहाड़ी कस्बे को अपनी चपेट में ले लिया है। यह आग 22 वर्ग मील क्षेत्र में फ़ैल गया है। आग को रोकने में सफलता नहीं मिल रही है। आग तेजी से फैल रही है। अभी तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, आग तेजी से फैलती हुई आठ लेन के 101 राजमार्ग को पार कर गई और सांता मॉनिका पर्वत के मालिबू इलाके में फैल गई, जहां इसने घरों व कारों को चपेट में ले लिया।
राज्य के उत्तरी भाग के हालात इससे भी ज्यादा बुरे हैं। आग से नौ लोगों की अपने घरों के पास या वाहनों में मौत हो गई, वह ‘कैंप फायर’ से बचने की कोशिश में मारे गए हैं। कैंप फायर गुरुवार की सुबह इलाके में फैली जिससे पैराडाइज के पर्वतीय कस्बे में तबाही हुई है। पैराडाइज, राज्य की राजधानी सैक्रामेंटो से 90 मील उत्तर में है।
इस भीषण आग से दक्षिणी कैलिफोर्निया से लेडी गागा, किम कादर्शियन वेस्ट, उनकी बहन कोटर्नी कार्दशियन व मार्क हामिल सहित कई अन्य हस्तियों को उनके घरों से निकालकर सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है।
यह आग गुरुवार सुबह शुरू लगी थी। जो धीरे-धीरे बढ़ती चली गई। अधिकारियों ने कहा है कि मौतों के आंकड़े की पुष्टि नहीं हो पाई है। उनका ये भी कहना है कि सुरक्षा के तौर पर 157,000 लोगों को उनके घरों से खाली करवाया गया है। कहा जा रहा है कि आग की लपटें 50 फुट ऊंची थी।