#MeToo: भाई साजिद खान पर लगे आरोप पर फराह ने तोड़ी चुप्पी

मुंबई | समाचार ऑनलाइन

भारत में #MeToo कैंपेन ने जोर पकड़ लिया है। हर दिन महिलाएं अपने साथ हुए शोषण पर आवाज उठा रही है। ऐसे में कई बड़ी शख्सियत पर उंगली उठाई गई है। हाल ही में डायरेक्टर साजिद खान पर भी यौन शोषण का आरोप लगाया गया। एक महिला ने बताया कि कैसे इंटरव्यू के दौरान साजिद उनसे आपत्ति भरे सवाल पूछ रहे थे।

[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’94b25f2d-ceda-11e8-844f-29d10c0c134c’]

साजिद पर आरोप के बाद, साजिद ने खुद को हाउसफुल 4 से दूर कर लिया है। साजिद पर आरोप लगने के बाद उनकी बहन फराह खान ने आखिर कर अपनी चुप्पी तोड़ दी है। फराह खान ने ट्वीट करते हुए लिखा- मैं यौन उत्पीड़न का सामना करने वाली महिलाओं के साथ हूं। फराह ने आगे लिखा, परिवार के लिए यह दुखद है। अगर मेरे भाई ने ऐसा कुछ किया है तो उसे प्रायश्चित करना होगा। मैं ऐसे व्यवहार का समर्थन नहीं करती और हर पीड़ित महिला के साथ खड़ी हूं।

एक ऐसा शहर जहां 75 दिनों तक मनाया जाता है दशहरा

साजिद पर अभिनेत्री सलोनी चोपड़ा और एक पत्रकार ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। जिसके बाद खुद साजिद ने ट्वीट कर यह बताया कि जब तक इसका फैसला नहीं आ जाता तब तक वह हाउसफुल 4 के निर्देशन से दूर रहेंगे। साथ ही उन्होंने अपने दोस्तों और मीडिया से अनुरोध किया है कि बिना फैसला आये किसी भी तरह का बयान ना दे।

[amazon_link asins=’B01DDP7D6W,B072FJPFTC’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=”]