#MeToo: आलोकनाथ पर बलात्कार का मामला दर्ज़

मुंबई : समाचार ऑनलाइन –  #MeToo अभियान पिछले कुछ समय से जोरों-शोरो से चला हुआ है। इसमें हर दिन अलग-अलग नेता, अभिनेता, सेलिब्रिटी आदि के नाम सामने आ रहे है।  इस दौरान बॉलीवुड में सांस्कारिक किरदार के लिए मशहूर अभिनेता आलोकनाथ पर अब बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है। दरअसल कुछ दिनों पहले #metoo अभियान के तहत टेलीविजन लेखिका विनता नंदा सहित अन्य अभिनेत्रियों ने आलोकनाथ पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया था। हालांकि इसे आलोकनाथ ने खारिज़ कर दिया था और विनता नंदा पर मानहानि का केस दर्ज कराया था।
इस सब के बिच मुंबई पुलिस के एडिश्नल सीपी मनोज शर्मा ने बताया कि अलोक नाथ के खिलाफ #metoo के तहत यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई थी। अब जाँच के बाद उन्होंने इस मामले में आईपीसी धारा 376 (रेप) के तहत आलोकनाथ पर केस दर्ज किया गया है।
कुछ दिन पहले विनता नंदा ने फेसबुक के जरिए आलोकनाथ पर रेप का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि आलोकनाथ 1994 के टीवी स्टार होने की वजह से उन्हें उनके बुरे बर्ताव क लिए माफ़ कर दिया जाता था। आलोकनाथ की बीवी विनता की अच्छी दोस्त थी। जिस वजह से उनके घर आना जाना होता था। उसी दौरान अलोक ने विनता का रेप किया था।