#MeToo : शक्ति कपूर की ऑडियो क्लिप वायरल, किया मोदी से अपील 

मुंबई । समाचार ऑनलाइन 
भारत में #MeToo मूवमेंट जोरों से चल रहा है। आये दिन महिलाएं खुद पर हुए उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठा रहीं है। इस मूवमेंट में बॉलीवुड, राजनेता से लेकर तमाम बड़े सेक्टर से जुड़े लोगों के नाम सामने आ रहे है।
शक्ति कपूर की इमेज हमेशा से बैड बॉय वाली रही है लेकिन अभी तक शक्ति कपूर पर कोई इल्जाम नहीं लगाया गया है। लेकिन शक्ति कपूर ने इस मूवमेंट पर सवाल उठाया है। उन्होंने सीधे प्रधानमंत्री से अपील कि है की इस समस्या का कुछ समाधान निकाले।
[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’8b224098-d07c-11e8-bf6e-9bbbd62049c9′]
शक्ति कपूर की एक ऑडियो क्लिप सामने आई है जिसमे वे कह रहे है कि #MeToo की आड़ में 70 फीसदी ज्यादा लड़कियां ब्लैकमेल कर रहीं है। उन्होंने कहा कि किसी शख्स पर आरोप लगते समय पहले उसका नाम सामने नहीं आना चाहिए। कोर्ट द्वारा गुनहगार तय किये जाने के बाद ही नाम सार्वजनिक करना चाहिए।
शक्ति कपूर ने आगे कहा- जिस भी शख्स पर इल्जाम लगाया जाता है, उसका करियर ख़त्म हो जाता है। उसे नौकरी से निकाल दिया जाता है।  उसके बीवी बच्चे उसे उसी निगाह से देखते है। 1.55 मिनट की इस ऑडियो क्लिप में शक्ति कपूर ने कई बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लेते हुए इस संबंध में कानून बनाने की अपील की।
[amazon_link asins=’B00LZPQK4E,B00LM4W1N2,B075YQ4691,B00LOD6BKU,B00BC4ATAE’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’a5f1810c-d07c-11e8-a874-63bcfcabd38e’]