देश के बेस्ट आईटी सेंटर को मिला मेट्रो की सुविधा – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

हिंजवडी में मेट्रो लाइन 3 का भूमिपूजन नरेंद्र मोदी ने किया
पुणे : समाचार ऑनलाइन- आज महाराष्ट्र में चौथा कार्यक्रम है, इससे पहले ठाणे में था। हजारों करोड़ो का प्रोजोक्ट के बारे में बताया। 8 हजार करोड़ की लागत से बन रही पुणे मेट्रो लाइन का भूमिपूजन करने का मुझे मौका मिले है। देश के बेस्ट आईटी सेंटर को मेट्रो की बहुत बड़ी सुविधा मिलने वाली है। महाराष्ट्र और देश के कोने कोने से पहुंचनेवाले लोगों का जीवन सुगम होनेवाला है। दो साल पहले पुणे मेट्रो के दो कॉरिडोर के काम की शुभारंभ का अवसर मिला था। शिवाजीनगर से तीसरे फेज का आज शुभारंभ हो गया है। पुणे, पिंपरी-चिंचवड के चार अलग अलग कोने से बहुत सहूलियत हो जाएगी। आईटी सेक्टर से जुड़े प्रोजोक्ट के लोगों को बधाई देता हूं।
बीते चार साल से देख रहे है कि मूलभूत सुविधा पर ज्यादा जोर है। हाईवे, एयरवे व अन्य सुविधा पर ज्यादा जोर दिया गया है। आप देश के जिस भी कोने पर यात्रा करेंगे तो पता चलेगा कि तेजी के साथ विकसित हो रहा है। किसानों, कामगारों की मदद से यह विकास तेजी के साथ हो रहा है। आवागमन में अपना समय व्यर्थ नहीं करना चाहता है। नागरिक चाहते हैं कि स्कूल आनेजाने में कम समय लगे, घंटों ट्रैफिक में कोई भी फंसना नहीं चाहता। नागरिक अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहता है। यह भी कारण है कि गांव से लेकर शहर तक ट्रांसपोर्टेशन में ध्यान दिया जा रहा है।

महाराष्ट्र के पुणे के इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने में केंद्र सरकार जुटी हुई है। मेट्रो पॉलिसी जो सरकार ने बनायी है, यह देश का पहला प्रोजोक्ट है। पीपीपी के तहत बनाया जा रहा है। दो साल पहले यह प्रोजोक्ट पीपीपी के तहत बनाया गया है। नियम कानून मजबूत हुए है। मेट्रो रेल पॉलिसी रिफर्म के तहत बनाया गया है। मेट्रो में युनिफाइड अर्बन के तहत सिंगल कंमाड के जरिए विकसित किया जा रहा है। मेट्रो आज देश के शहरों की लाइफ बनती जा रही है। बीते समय में मेट्रो को विकसित किया है, आनेवाले समय बाकी शहर भी मेट्रो से जुड़ेगे। देश में 500 किमी की मेट्रो लाइन चल रही है। 650 किमी मेट्रो लाइन पूरी होनेवाली है। देश में मेट्रो का जो भी विकास हो रहा है गति अटलजी की सरकार ने दिया है।

पूरी दिल्ली मेट्रो से जुड़ चुकी है, पहले की सरकार में ट्रांसपोर्ट और इंफास्ट्रक्चर प्राथमिकता नहीं रही है। एक भारत श्रेष्ठ भारत बनाने के मिशन पर निकले है। 2018 में एक पीढ़ी का अंतर आ गया है, एक सोच का अंतर है। देशभर में 100 स्मार्ट सिटी विकसित किया जा रहा है, महाराष्ट्र में 8 सिटी को स्मार्ट सिटी बनाया जा रहा है। 53 हजार करोड़ के प्रोजोक्ट को तेजी के साथ पूरा किया जा रहा है। स्मार्ट सिटी के तहत डेढ़ हजार करोड़ के काम पूरे किए गए हैं। सड़क, बिजली, पानी प्राथमिकता के काम किए जा रहे है। बैंकों से लेकर हर सुविधा को ऑनलाइन किया गया है ताकि लाइन में नहीं लगना पड़े और भ्रष्टाचार न हो। ड्राइविंग लाइसेंस समेत तमाम दस्तावेज को साथ रखने की जरुरत नहीं है।

मोबाइल में सॉफ्टकॉपी के जरिए काम आसान किया गया है। डिजीटल इंडिया के कार्यों को सरकार ने गति दी है। सस्ता मोबाइल और सस्ता इंटरनेट उपलब्ध कराया है। भारत विश्व में सबसे ज्यादा मोबाइल बनानेवाला दूसरा देश बन गया है। मोबाइल समेत इलेक्ट्रॉनिक हब भारत बन रहा है। देशभर की सवा लाख ग्रामपंचायत तक ऑपटिकल फाइबर पहुंचा गया है। दस लाख युवा गांवों को ऑनलाइन सुविधा दे रहे हैं। होम डिलीवरी सर्विस के सेंटर बन जा रहे है। देश के रेलवे स्टेशन में मुफ्त वाय फाय सुविधा दी जा रही है। पुणे एजूकेशन आईटी, इंजीनियर और बिजनेस का सेंटर है, यही न्यू इंडिया की पहचान होनेवाली है। चौथी औद्योगिक क्रांति के लिए हम तैयार है। एक से एक इनोवेटिक माइंड के युवा हमारे पास मौजूद है। स्टार्ट अप के मामले भारत सबसे बड़ा देश बन चुका है। स्टार्ट अप इंडिया के तहत पहचान बनी है। सरकार आइडिया को इंडस्ट्री को बनाने की दिशा में काम कर रही है। न्यू इंडिया के सेंटर में देश के भविष्य तैयार होगा। मेट्रो लाइन का काम शुरु होने पर नरेंद्र मोदी ने पुणेकरों को बधाई दी