अटलजी की शोकसभा का विरोध करनेवाले एमआईएम नगरसेवक की पिटाई

औरंगाबाद। समाचार ऑनलाइन
नगरसेवक पद रद्द करने का प्रस्ताव पारित
देश के भूतपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के देहांत से पूरे देश में शोक व्याप्त है। हर स्तर, हर तबके से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है। इसी दौरान औरंगाबाद मनपा की विशेष सर्व साधारण सभा में अटलजी के देहांत पर शोकसभा में एमआइएम के एक नगरसेवक द्वारा विरोध जताए जाने से खासा हंगामा मचा। उसके विरोध से बौखलाए भाजपा नगरसेवकों ने सय्यद मतीन नामक नगरसेवक की जमकर पिटाई की। यही नहीं महापौर से उनके खिलाफ मामला दर्ज कर नगरसेवक पद खारिज करने की मांग भी की।
[amazon_link asins=’B07417987C’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’c01bf012-a206-11e8-bca2-b143f7612536′]
औरंगाबाद मनपा में आज विशेष सर्व साधारण सभा का आयोजन किया गया था। इसके आरंभ में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की जाने लगी। इसी दौरान एमआइएम के नगरसेवक सय्यद मतीन ने शोक प्रस्ताव का विरोध जताया। इस पर भाजपा के आक्रोशित नगरसेवक प्रमोद राठोड, दिलीप थोरात, माधुरी अदवंत, रामेश्वर भादवे, राज वानखेडे आदि ने सभागृह में ही मतीन की पिटाई कर दी। इस मारपीट के दौरान वे सभागृह से भाग निकले। आक्रोशित नगरसेवकों ने मतीन के खिलाफ मामला दर्ज कर उनका नगरसेवक पद रद्द करने की मांग महापौर से की और इस आशय का प्रस्ताव भी पेश किया।