खदान में डूबे “उस” युवक 24 घंटो बाद मिली लाश

पुणे : पुणे समाचार

पुणे के आंबेगांव में खदान में तैरने गया एक 21 वर्षीय युवक डूब गया। देर शाम तक उसे खोजने की कोशिश चलती रही, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। यह हादसा शनिवार दोपहर आंबेगांव के पेठ गांव में हुआ। हादसे का शिकार हुए युवक का नाम सागर धुमाल है।24 घंटो की कडी मेहनत के बाद सागर की लाश मिली हें।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सागर स्कूल के पास स्थित खदान में तैरने गया था। अचानक ही जब वो दिखाई देना बंद हो गया तो स्थानीय लोगों ने उसे ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद लोगों ने एनडीआरएफ के जवानों को सूचना दी। तकरीबन दो घंटे की मशक्कत के बाद भी सागर का कोई पता नहीं चला। अँधेरा होने के चलते तलाशी अभियान रोकना पड़ा। रविवार सुबह फिर अभियान चलाया गया। आज सुबह से खदान की पूरीतरह से जांच की गई।और अखिर कार जवानोंने आज दोपेहर में सागर का शव बाहर निकाला.

पुणे के ग्रामीण परिसर में आये दिन डूबने की घटनाएं घट रही हैं। पिछले एक हप्ते में यह चौथी घटना हैं। जिसके चलते युवक ने अपनी जान गवाई हैं।