गणतंत्र दिवस पर स्पीच तक नहीं पढ़ पाईं कमलनाथ की मंत्री, कहा कलेक्टर साहब पढ़ेंगे

भोपाल : समाचार ऑनलाइन – गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस या कुछ और कार्यक्रम हो इस अवसर पर हमारे नेता दो बात कहकर कार्यक्रम में लोगों का मार्गदर्शन कराते है। आज गणतंत्र दिवस पुरे देश में जोरों शोरों से मनाया जा रहा है। इस दौरान मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री इमरती देवी का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मंत्री साहिबा अपनी स्पीच पूरी नहीं पढ़ पाईं और उन्होंने कलेक्टर से उसे पढ़ने को कहा। महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी ग्वालियर में गणतंत्र दिवस के मौके पर एक समारोह में स्पीच दे रही थीं।

वो लिखी हुई स्पीच पढ़ रही थीं, लेकिन उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ना रहा था। जब उन्हें लगा कि वो अपनी स्पीच अच्छे से नहीं पढ़ पा रही हैं तो उन्हें कहा कि कलेक्टर साहब पढ़ेंगे। बाद में इमरती देवी ने कहा कि मैं पिछले दो दिनों से बीमार थी, आप डॉक्टर से पूछ सकते हैं। इमरती देवी दतिया जिले के चारबारा गांव से आती हैं। उन्होंने हायर सेकंडरी तक पढ़ाई की है।

इमरती देवी वर्ष 1997 से 2000 तक जिला युवा कांग्रेस कमेटी ग्वालियर की वरिष्ठ उपाध्यक्ष थीं। 2002-2005 में वह जिला कांग्रेस कमेटी की महासचिव और किसान कांग्रेस कमेटी की राज्य महासचिव रहीं, 2004-2009 में जिला पंचायत ग्वालियर की सदस्य, कृषि उपज मंडी, ग्वालियर की निदेशक और सदस्य थीं। वह 2005 से ब्लॉक कांग्रेस, डबरा की अध्यक्ष हैं। इमरती देवी को 2008 में 13वीं विधानसभा का सदस्य चुना गया।

वह लाइब्रेरी कमेटी की सदस्य थीं और 2011 से 2014 तक महिलाओं और बच्चों के कल्याण की समिति की सदस्य थीं। वह अनूसुचित जाति/जनजाति हित रक्षक संघ की संरक्षक भी थीं। वही 2018 में वह ग्वालियर जिले के डबरा चुनाव निर्वाचन क्षेत्र से तीसरी बार निर्वाचित हुईं। 25 दिसंबर 2018 को इमरती देवी ने मुख्यमंत्री कमलनाथ की मंत्रिपरिषद में मंत्री पद की शपथ ली। इन्हें ज्योतिरादित्य सिंधिया का करीबी माना जाता है।