फिर थर्राई हिंजवड़ी: दो मासूम के साथ गैंगरेप, एक बच्ची की मौत

पुणे समाचार ऑनलाइन

आईटी हब के तौर पर पहचाने जाने वाले पिंपरी चिंचवड के हिंजवडी इलाके में दो मासूम बच्चियों के साथ गैंगरेप किए जाने की चौंकानेवाली वारदात उजागर हुई है। इस घटना के सदमे में एक बच्ची कोमा में चली गई थी बाद में उसकी मौत हो गई। उसका पुणे के ससून हॉस्पिटल में इलाज जारी था। बताया जा रहा है कि चॉकलेट का लालच देकर दोनों बच्चियों के साथ बारी- बारी से दुष्कर्म किया गया है। हिंजवड़ी पुलिस ने एक किशोर उम्र के लड़के के साथ दो लोगों को हिरासत में लिया है।
[amazon_link asins=’B078124279,B071CY6D29′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’d584fed0-bc3d-11e8-8243-e112eadf1b6e’]

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हिंजवड़ी के पास चीनी मिल में काम करनेवाले दो मजदूरों द्वारा कल इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है। 12 साल की यह दोनों बच्चियां चीनी मिल में काम करनेवाले मजदूरों की हैं। हिंजवड़ी पुलिस ने बच्चियों के साथ बलात्कार करने के मामले में गणेश निकम नामक आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही दूसरे किशोर उम्र के लड़के को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने चॉकलेट का लालच देकर दोनों बच्चियों को बहला फुसलाकर सुनसान जगह पर ले जाकर उनके साथ दुष्कर्म किया है। इसमें से एक बच्ची के साथ दोनों ने और एक बच्ची के साथ एक आरोपी ने दुष्कर्म किये जाने की जानकारी हाथ आयी है।

दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने बच्चियों को धमकी भी थी, यदि यह बात किसी को बतायी तो उन्हें जान से मार देंगे। इस घटना के बाद दोनों बच्चियां इतनी डरी हुई थी कि एक बच्ची बेहोश हो गई और कोमा में चली गई। बच्ची की बिगड़ती हालत को देखकर माता पिता ने तुरंत हॉस्पिटल में भरती किया। दूसरी बच्ची ने साहस कर अपने माता पिता को सारी सच्चाई बतायी। बच्ची के माता पिता ने हिंजवडी पुलिस स्टेशन में पहुंचकर इस बात की जानकारी दी थी। बताया यह भी जा रहा है कि, पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने में ढिलाई बरती है। डीसीपी नम्रता पाटिल ने हमारे संवाददाता को बताया कि, जब इस घटना के बारे में पता चला तो हमने तुरंत दूसरी पीड़िता और उसके परिवारवालों से संपर्क किया। इस मामले में एक गिरफ्तारी के सहित एक नाबालिग को हिरासत में लिया है।