चमत्कार! 74 साल में मां बनी महिला, दो बच्चे को दिया जन्म

हैदराबाद : समाचार ऑनलाइन – 74 साल में मां बनकर महिला ने सबको हैरान कर दिया है। आंध्र प्रदेश के गुंटूर शहर में एक 74 वर्षीय महिला ने 2 बच्चे को जन्म दिया है। जिसके बाद ये महिला सबसे ज्यादा उम्र में बच्चे को जन्म देने वाली पहली महिला बन गई है। स्थानीय लोग इसे चमत्कार मान रहे है। आम तौर पर ऐसा संभव नहीं होता कि इतनी ज्यादा उम्र में महिला ने किसी बच्चे को जन्म दिया हो।

डॉक्टर ने बताया कि मंगायम्मा नाम की इस महिला ने आईवीएफ प्रक्रिया के जरिए बच्चे को जन्म दिया है। अहल्या नर्सिंग होम में उसकी डिलीवरी कराई गई। चार डॉक्टरों की टीम ने महिला की डिलीवरी करवाई। मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। सर्जरी के बाद उन्होंने बताया कि ये एक मेडिकल चमत्कार है। सबसे अधिक उम्र में मां बनने वाली मंगायम्मा दुनिया की पहली महिला बन गई है। इसके पहले 70 वर्षीय दलजिंदर कौर के नाम ये रिकॉर्ड दर्ज था। कौर ने 2016 में आईवीएफ तकनीक के जरिए बच्चे को जन्म दिया था। मंगायम्मा मां बनाने के बाद कहा कि ‘मैं बहुत खुश हूं। भगवान ने हमारी प्रार्थना सुन ली।’