मॉर्निंग वॉक पर निकली महिलाओं के साथ बदसलूकी करनेवाला धराया

पुणे : समाचार ऑनलाइन – मॉर्निंग वॉक के लिए घर से बाहर निकली महिलाओं को जबरन रोककर उन्हें अश्लील वीडियो दिखाने औऱ उनसे बदसलूकी करने के आरोप में एक 23 साल के लड़के को गिरफ्तार किया है। उसका नाम यश दीपक दादर निवासी यशवंत नगर है। वह मॉर्निंग वॉक पर निकलीं औरतों को ज़बरन रोककर पॉर्न वीडियो दिखाता था, उनके लुक्स पर कमेंट करता था, उन्हें अपने साथ चलने को कहता था।
दीपक को येरवडा पुलिस स्टेशन की ऑल-विमन टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक़ दीपक ने येरवडा, चंदन नगर और मुंधवा पुलिस स्टेशन में बीते पांच महीनों में कई औरतों ने उसकी शिकायत की है। येरवडा पुलिस ने बताया कि, एक आदमी के खिलाफ कई पुलिस स्टेशन में केस दर्ज हो रहे थे. हमें लगा कि असल में उस आदमी के हाथों यौन शोषण का शिकार होने वाली औरतों की संख्या शिकायत करने वाली औरतों से कहीं ज्यादा होगी। हम उस आदमी को गिरफ्तार करने की कोशिश में थे. आखिरकार, हमारी महिला टीम ने उसकी गिरफ्तारी कर ली.’
पुलिस ने बताया कि महिलाओं की शिकायत के आधार पर उन जगहों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जहां उस आदमी के होने की संभावना थी। जहां वो महिलाओं का यौन शोषण करता था। मगर  पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा था। दीपक अकेली दिखने वाली महिलाओं को ही सुनसान जगहों पर अप्रोच करता था और ये जगहें सीसीटीवी के दायरे में नहीं आती थीं, इसलिए पुलिस ने एक खास प्लानिंग की।उन्होंने एक महिला की मदद मांगी. उससे कहा गया कि वो दिन के वक्त उसी जगह पर जाए, जहां पहली दफा दीपक ने उसका यौन शोषण किया था. महिला ने ऐसा किया. थोड़ी दूर पर पुलिसवाले छिपकर खड़े थे. इधर महिला को अकेला देखकर दीपक बाइक से उसके पास पहुंचा, दीपक को देखते ही महिला ने शोर मचाया. इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी येरवडा के यशवंत नगर का रहने वाला है। ऑटो-रिक्शा चलाता है. उससे जब पूछा गया कि वो औरतों के साथ ऐसा क्यों करता था, तो उसने कहा कि इसमें उसे ‘आनंद’ आता है.