भाजपाध्यक्ष की कमान संभालते ही विधायक लांडगे ने लगाया ‘जय श्रीराम’ का नारा

पिंपरी : समाचार ऑनलाइन – भाजपा की पिंपरी चिंचवड शहर इकाई के अध्यक्ष पद की कमान संभालते ही विधायक महेश लांडगे ने उनके एवं शिवांजलि सखी मंच की अगुवाई में आयोजित इंद्रायणी थड़ी मेला के जरिये ‘जय श्रीराम’ का नारा लगाया है। विधायक लांडगे के निर्वाचन क्षेत्र भोसरी में आयोजित इस मेले में अयोध्या के श्रीराम मंदिर की विशाल प्रतिकृति साकारी जा रही है। ज्ञात हो कि भोसरी में स्व अंकुशराव लांडगे नाट्यगृह के बगल में स्थित गांव मेला मैदान में 30 जनवरी से इंद्रायणी थड़ी मेला शुरू होने जा रहा है। दो फरवरी तक चलने वाला यह मेला महाराष्ट्र का सबसे बड़ा मेला माना जाता है।
‘महिला सुरक्षा एवं सन्मान’ इस थीम पर इस साल का ‘इंद्रायणी थडी’ मेला आयोजित किया गया है। इसमें 800 स्टॉल बनाये गए हैं। इस मेले का उद्देश्य महिला बचत गुटों को एक मंच उपलब्ध कराना है। हर साल यहां लोगों की भारी भीड़ उमड़ती है। इस साल इस मेले में अयोध्या के श्रीराम मंदिर की विशाल प्रतिकृति साकारी जा रही है। इस मेले के आयोजक विधायक महेश लांडगे ने हालिया भाजपा शहराध्यक्ष पद की कमान अपने हाथों में ली है। हिंदुत्व और राम मंदिर भाजपा का एजेंडा है। इसे ध्यान में रखकर विधायक ने इस बार इंद्रायणी थड़ी मेले में श्रीराम मंदिर की प्रतिकृति साकारी जा रही है। इसके माध्यम से शहरवासियों के समक्ष हिंदुत्व का मुद्दा रखने की कोशिश की जा रही है। इस उपक्रम को हिंदुत्ववादी संगठनों द्वारा खूब सराहा जा रहा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल जैसे संगठनों ने इसका स्वागत किया है।
विधायक महेश लांडगे भोसरी विधानसभा चुनाव क्षेत्र से दूसरी बार चुनकर आये हैं। वे भूतपूर्व मुख्यमंत्री एवं मौजूदा विपक्षी दल के नेता देवेंद्र फडणवीस के सबसे करीबी और विश्वसनीय माने जाते हैं। शिवसेना के साथ गठबंधन टूटने के बाद सर्वाधिक 105 सीटें जीतने के बाद भी भाजपा पर विपक्ष में बैठने की नौबत आई। तब विधायक लांडगे ने फडणवीस को रामभक्त हनुमान की मूर्ति भेंटकर संघर्ष के दिनों में उनके साथ रहने का विश्वास दिलाया। फडणवीस की सूचना के मुताबिक ही पिंपरी चिंचवड भाजपा की कमान विधायक लांडगे को सौंपी गई है। आगामी मनपा चुनाव उन्हीं के नेतृत्व में लड़ा जाना है, इस लिहाज से लांडगे ने तैयारियां शुरू कर दी है। हर कार्यक्रम भव्य-दिव्य तरीके से आयोजित कर उस क्षेत्र में माइलस्टोन निर्माण करनेवाले विधायक लांडगे इंद्रायणी थड़ी मेले में श्रीराम मंदिर की प्रतिकृति साकार कर पूरे राज्य के भाजपा कार्यकर्ता और रामभक्तों के आकर्षण का केंद्रबिंदु साबित होंगे।

visit : punesamachar.com