यूपी के आधुुुनिक शाहजहाँ की सड़क दुर्घटना में मौत 

लखनऊ | समाचार ऑनलाइन – अपनी पत्नी के लिए सीमेंट का ताज महल बनाने वाले उत्तर प्रदेश के आधुनिक शाहजहाँ की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी है। मृतक फैजुल हसन कादरी (87) ने शाहजहाँ की तरह अपनी पत्नी तज्जमुली की याद में सीमेंट का ताज महल बनाया था। फैजुल का अमर प्रेम देशभर में चर्चित रहा है।
पोस्टमास्टर पद से सेवानिवृत्त फैजुल की पत्नी का निधन 2011 में हुआ था।  उसी साल उन्होंने ताज महल बनाने के बारे सोचा और निर्माण शुरू किया। कई लोगों ने उन्हें आर्थिक मदद देनी चाही, लेकिन उन्होंने इंकार कर दिया।  उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह भी उनसे मिले थे।
फैजुल गुरुवार रात घर के बाहर खड़े थे, इसी दौरान एक बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।  इस दुर्घटना में वह घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने फैजुल को अलीगढ़ के एक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया, लेकिन शुक्रवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। फैजुल को उनकी पत्नी की कब्र के पास ही दफनाया गया है।