मोदी बने चैम्पियंस ऑफ द अर्थ, संयुक्त राष्ट्र ने दिया अवार्ड

नई दिल्ली | समाचार ऑनलाइन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संयुक्त राष्ट्र की ओर से ‘चैम्पियंस ऑफ द अर्थ’ का अवॉर्ड दिया गया। यह अवार्ड दिल्ली के एक विशेष सम्मान समारोह में दिया गया। यह अवार्ड प्रधानमंत्री को संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटरेस ने दिए। प्रधानमंत्री मोदी को यह सम्मान अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन के नेतृत्व और 2022 तक भारत को एकल इस्तेमाल वाले प्लास्टिक से मुक्त कराने के संकल्प को लेकर दिया गया है।

मुलायम सिंह यादव की जान को खतरा: शिवपाल सिंह 

[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’332e68b4-c6e5-11e8-977c-b3cba3ba5e85′]
इसके साथ ही फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को भी इस सम्मान से संमानित किया गया। पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैंक्रों के साथ ही यह सम्मान पांच अन्य व्यक्तियों और संगठनों को भी दिया गया। दुनिया के छह हस्तियों को पर्यावरण के क्षेत्र में कदम उठाने के लिए संयुक्त राष्ट्र के सर्वोच्च पर्यावरण सम्मान से सम्मानित किया गया है।