– दीपिका पादुकोण सबसे लोकप्रिय भारतीय महिला
– 41 देशों के 42 हजार लोगों ने बताई अपनी पसंद
समाचार ऑनलाइन – प्रधानमन्त्री नरेंद मोदी हमारे देश के ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के सबसे लोकप्रिय भारतीय बन गए हैं. दुनिया भर के लगभग 42 हजार से ज्यादा लोगों ने उन्हें अपना सबसे फेवरेट इंडियन बताया है. जबकि सदी के नायक कहे जाने वाले बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ‘मोस्ट फेवरेट मेल इंडियंस’ की लिस्ट में मोदी के बाद दूसरे नम्बर पर हैं. इसके अलावा ‘मोस्ट फेवरेट फीमेल इंडियंस’ की लिस्ट में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अव्वल हैं अर्थात वे पहले नम्बर पर हैं. जबकि शाहरुख और सलमान ने इसी साल लिस्ट में एंट्री की है.
वर्ल्ड की टॉप-20 महिलाओं की लिस्ट में दीपिका ने प्रियंका को पछाडा
वर्ल्ड की टॉप-20 महिलाओं की लिस्ट में दीपिका पादुकोण की रैकिंग जस-की-तस है. दीपिका पिछले साल भी 13वें नंबर पर थीं. लेकिन प्रियंका चोपड़ा 2 पायदान फिसल कर दीपिका से नीचे आ गई हैं. ऐश्वर्या राय की रैंकिंग में 5 नम्बर नीचे हो गई हैं. सुष्मिता सेन ने इसी साल एंट्री की है.
ब्रिटेन की इंटरनेट मार्केट रिसर्च और डेटा एनालिटिक्स फर्म ने किया है ऑनलाइन सर्वे
ब्रिटेन की इंटरनेट मार्केट रिसर्च और डेटा एनालिटिक्स फर्म YouGov द्वारा यह खुलासा किया गया है. इस फर्म ने गुरुवार को इस साल की दुनिया के टॉप-20 एडमायर्ड पुरुषों और महिलाओं की लिस्ट जारी की है. फर्म द्वारा 41 देशों के 42 हजार से ज्यादा लोगों के ऑनलाइन इंटरव्यू से डेटा जुटाया गया है, जिसके आधार पर पुरुष और महिलाओं की रैंकिंग की गई है.
दुनिया के सबसे पसंदीदा पुरुषों में मोदी छठवें नंबर पर
- दुनिया के 20 सबसे पसंदीदा पुरुष
नाम | प्रशंसा का प्रतिशत | रैंक |
बिल गेट्स | 9.6 | 1 |
बराक ओबामा | 9.2 | 2 |
जैकी चान | 5.7 | 3 |
शी जिनपिंग | 5.1 | 4 |
जैक मा | 4.9 | 5 |
नरेंद्र मोदी | 4.8 | 6 |
क्रिस्टिआनो रोनाल्डो | 4.3 | 7 |
दलाई लामा | 4.2 | 8 |
लियोनेल मेसी | 3.8 | 9 |
ब्लादिमीर पुतिन | 3.7 | 10 |
वॉरेन बफे | 3.3 | 11 |
अमिताभ बच्चन | 2.9 | 12 |
एलन मस्क | 2.9 | 13 |
डोनाल्ट ट्रम्प | 2.6 | 14 |
पोप फ्रांसिस | 2.4 | 15 |
शाहरुख खान | 2.2 | 16 |
इमरान खान | 1.9 | 17 |
सलमान खान | 1.7 | 18 |
रेसेप तैयप एर्डोगन | 1.5 | 19 |
एंडी लॉ | 1.5 | 20 |
- दुनिया की 20 सबसे पसंदीदा महिलाएं
नाम | प्रशंसा का प्रतिशत | रैंक |
मिशेल ओबामा | 8.8 | 1 |
ओपेरा विनफ्रे | 6.9 | 2 |
एंजेलिना जॉली | 6.8 | 3 |
क्वीन एलिजाबेथ-2 | 5.9 | 4 |
एम्मा वाटसन | 4 | 5 |
मलाला यूसफजई | 3.9 | 6 |
पेंग लियुआन | 3.9 | 7 |
हिलेरी क्लिंटन | 3.6 | 8 |
तू यूयू | 3.5 | 9 |
टेलर स्विफ्ट | 3.3 | 10 |
मैडोना | 3 | 11 |
एंजेलिना मर्केल | 2.8 | 12 |
दीपिका पादुकोण | 2.8 | 13 |
प्रियंका चोपड़ा | 2.8 | 14 |
एलेन डीजेनर्स | 2.7 | 15 |
ऐश्वर्या राय | 2.7 | 16 |
सुष्मिता सेन | 2.2 | 17 |
थेरेसा मे | 2 | 18 |
मिलेनिया ट्रम्प | 1.6 | 19 |
यांग मी | 1.3 | 20 |
|