आज मोदी सरकार ने लिए ये 10 बड़े फैसले!

नई दिल्ली : समाचार ऑनलाइन – लोकसभा चुनाव नजदीक है। सत्तादल व विपक्ष पार्टियों ने कमर कस ली है। हालांकि विकास के बदले राष्ट्रवाद पर सरकार व विपक्ष का ज्यादा फोकस है। इस दौरान आज हुई कैबिनेट मीटिंग में मोदी सरकार ने कई बड़े फैसले लिए। 13-प्वाइंट रोस्टर सिस्टम की जगह आरक्षण के पुराने 200 प्वाइंट सिस्टम को बहाल करने के लिए अध्यादेश को मंजूरी मिली। देश में 50 नए केंद्रीय विद्यालय बनाने को भी कैबिनेट की मंजूरी मिली। इसके अलावा एथेनॉल के लिए सॉफ्ट लोन पैकेज को मंजूरी मिल गई है।

कैबिनेट में आज लिए गए ये बड़े फैसले-
1. कैबिनेट की बैठक में इलेक्ट्रिक व्हीकल मोबिलिटी प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है।

2. एयरपोर्ट राहत पैकेज अमल की समय सीम 2020 तक बढ़ा दी गई है।

3. कैबिनेट की बैठक में एथेनॉल उत्पाद क्षमता के लिए 15000 करोड़ रुपये के सॉफ्ट लोन मंजूर, एथेनॉल उत्पादकों को अधिकतम 5% ब्याज पर क़र्ज़ मिलेगा। वहीं एथेनॉल क्षमता के लिए 33.000 करोड़ रुपए का फंड मंजूर।

4. उत्तर प्रदेश के खुर्जा में सुपर थर्मल पावर प्लांट को मंजूरी मिली।

5. बक्सर में थर्मल पावर प्लांट को मंजूरी दिया गया है।

6. कैबिनेट की बैठक में पश्चिम बंगाल के नरायण और ओडिशा के भद्रक में 155 किमी की तीसरी रेलवे लाइन के कंस्ट्रक्शन को मंजूरी।

7. कैबिनेट ने दिल्ली मेट्रो के फेज 4 को मंजूरी दी। 61.679 किलोमीटर के 3 कॉरिडोर में 17 अंडरग्राउंट और 29 एलिवेटेड स्टेशन होंगे. एयरोसिटी से तुगलकाबाद के बीच 15 स्टेशन होंगे। वहीं आरके आश्रम से जनकपुरी वेस्ट के बीच 25 स्टेशन होंगे। 6 स्टेशन मौजपुर और मुकुंदपुर के बीच होंगे।

8. 50 नए केंद्रीय विद्यालय खोलने को मंजूरी दी गई।

9. 13-पाइंट सिस्टम की जगह आरक्षण के पुराने 200-पाइंट सिस्टम को बहाल करने के लिए अध्यादेश को मंजूरी दी। वहीं SC/ST/OBC को केंद्रीय विश्वविद्यालयों में पुराने सिस्टम के हिसाब से आरक्षण को बहाल करने को मंजूरी।

10. कैबिनेट की बैठक में टेक्सटाइल सेक्टर को लेकर बड़े ऐलान हुए है। टेक्सटाइल सेक्टर को अब टैक्स राहत मिलेगी। इसके साथ ही आरओएसएल स्कीम का दायरा बढ़ा दिया गया है। इस स्कीम में नए प्रोड्क्ट भी शामिल किए गए है।