मोदी शहीद जवानों के नाम पर वोटों की राजनीति कर रहे हैं : जयंत पाटिल 

मुंबई : समाचार ऑनलाईन – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिटलरशाही की भाषा बोलते हैं। 2014 के लोकसभा चुनाच के मद्देनजर विकास के मुद्दे पर आगे रहकर बहुमत हासिल कर सत्ता प्राप्त की, लेकिन अब उन मुद्दों पर बात न करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साम-दाम-दंड-भेद का इस्तेमाल कर 2019 का लोकसभा चुनाव जीतने का प्रयास कर रहे हैं। उरी, पुलवामा जैसे आतंकवादी हमले की जिम्मेदारी न लेते हुए शहीद सैनिकों की जान पर वोटों की राजनीति कर रहे हैं। यह तीखा बयान राष्ट्रवादी कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जयंत पाटिल ने दिया है। वे प्रदेशाध्यक्ष बनने के वर्ष पूरे होने के मौके पर राष्ट्रवादी कांग्रेस के फेसबुक पेज के जरिये लाइव बात कर रहे थे।

इस दौरान उन्होंन केंद्र और राज्य की सत्ता वाली भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार राफेल के निर्णय को किनारे करके देश और महाराष्ट्र को भ्रम में डाला है। इस बार जनता सबक सिखाएं बिना नहीं रहेगी। जयंत पाटिल ने महाराष्ट्र के सूखाग्रस्त स्थिति पर भी बोला। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में सूखा सबसे ज्वलंत मुद्दा है उसके बावजूद भाजपा सरकार ने सूखे को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया और किसानों की उपेक्षा की। आघाड़ी सरकार के कार्यकाल में पानी अडवा पानी जिरवा योजना के तहत जल संसाधन के कई काम सफलतापूर्वक पूरे किए गए। लेकिन राजनीतिक प्रतिशोध के कारण सरकार द्वारा बंद किए गए चारा छावणी फिर से नहीं शुरू कर रही है। राज्य में सूखे के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है।