गूगल पर नेहरू के बजाय मोदी का फोटो

पुणे समाचार

स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू थे, यह जानकारी सभी को है। लेकिन आज की पीढ़ी ने अगर गूगल करके पूछा तो उन्हें आश्चर्यजनक उत्तर मिल सकता है। भारत के पहले प्रधानमंत्री कौन है?  ऐसा गूगल पर सर्च करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फोटो दिखायी देता है। गूगल के इस उत्तर से अनेक भारतीय युजर्स हैरान हो गए हैं।

भारत के पहले प्रधानमंत्री ऐसा गूगल पर टाइप करने पर जवाहरलाल नेहरू का नाम दिखायी देता है। उसके नीचे विकीपीडिया का लिंक भी आता है। लेकिन लिंक ओपन करने पर जानकारी नेहरू की और फोटो मोदी का आता है। इसी लिंक पर अब तक के प्रधानमंत्रियों की सूची दी गई है।

इस तरह की जानकारी बुधवार को दिनभर दिखाई दे रही थी। इसलिए गूगल की यह गलती तुरंत सोशल मीडिया पर वायरल हुई। जिसपर लोगों ने अपनी कमेंट देना भी शुरू कर दिया था। कुछ लोगों ने तो स्क्रीन शॉट पोस्ट किया था। इस गलती के लिए बहुत लोगों ने गूगल को जिम्मेदार ठहराया।

गूगल ने भले ही यह गलती सुधार की है और आज सुबह से इस वेबसाइट पर नेहरू का फोटो दिखायी दे रहा है। पर इस तरह की गलती से वजह से गूगल को काफी लोगों ने दोषी ठहराया।