नई दिल्ली (आईएएनएस) : समाचार ऑनलाइन – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को हरियाणा, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और केरल के स्थापना दिवस के मौके पर बधाई दी। मोदी ने ट्विटर पर छत्तीसगढ़ को प्राकृतिक सुंदरता का खजाना बताया। उन्होंने उम्मीद जताई कि विभिन्न संस्कृतियों का संगम यह राज्य प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहेगा।
प्राकृतिक सौंदर्य के धनी राज्य छत्तीसगढ़ के निवासियों को स्थापना दिवस की बहुत-बहुत बधाई। मेरी कामना है कि विविध संस्कृतियों की संगम स्थली वाला यह प्रदेश विकास के पथ पर आगे बढ़े।
— Narendra Modi (@narendramodi) November 1, 2019
उन्होंने हरियाणा को बहादुर, कुशल और युवा प्रदेश बताया, जो प्राचीन और आधुनिक संस्कृतियों का संगम है।
शौर्य और कौशल, जवान और किसान, प्राचीन संस्कृति और नव तकनीक की संगम स्थली हरियाणा के निवासियों को राज्य के स्थापना दिवस की बहुत-बहुत बधाई। विकास की राह पर निरंतर अग्रसर यह प्रदेश आगे भी देश की समृद्धि में अपना अमूल्य योगदान देता रहे।
— Narendra Modi (@narendramodi) November 1, 2019
उन्होंने प्रार्थना करते हुए कहा कि राज्य प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ता रहे और राष्ट्र के कल्याण में अपना योगदान देता रहे।
कर्नाटक के लिए उन्होंने ट्वीट किया, “कर्नाटक राज्योत्सव राज्य के देश की प्रगति में अतुलनीय योगदान का जश्न मनाने का दिन है।”
Karnataka Rajyotsava is a day to celebrate the outstanding contribution of Karnataka towards India’s progress. The state’s natural beauty and people’s warm-hearted nature are well known. Praying for Karnataka’s development in the times to come.
— Narendra Modi (@narendramodi) November 1, 2019
उन्होंने कहा, “राज्य की प्राकृतिक सुंदरता और लोगों की गर्मजोशी से सभी परिचित हैं। आगामी समय में कर्नाटक के विकास की प्रार्थना करता हूं।”
मोदी ने मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस पर राज्य की जनता को शुभकामनाएं देते हुए राज्य को प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ने की कामना की।
उन्होंने ट्वीट किया, “केरल पिरावी दिवस पर केरल के मेरे भाइयों और बहनों को बधाइयां। इस राज्य के लोगों ने देश के प्रति अतुलनीय योगदान किया है। ईश्वर राज्य के लोगों को खुश और समृद्ध रखे।”
On Kerala Piravi day, greetings to my sisters and brothers of Kerala. People from this state have made remarkable contributions to the nation. May the people of the state be happy and prosperous.
— Narendra Modi (@narendramodi) November 1, 2019
मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस पर राज्य के निवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। मैं कामना करता हूं कि प्राकृतिक संपदा से परिपूर्ण और सांस्कृतिक विरासत से समृद्ध यह प्रदेश निरंतर प्रगति और विकास की राह पर आगे बढ़े।
— Narendra Modi (@narendramodi) November 1, 2019
जहां कर्नाटक, मध्य प्रदेश और केरल का गठन इस दिन 1956 में हुआ था, वहीं हरियाणा 1966 तथा छत्तीसगढ़ का गठन 2000 में हुआ था।
visit : punesamachar.co