मां-चाची ने मिलकर पांच साल की बच्ची को दिए मोमबत्ती के चटके

समाचार ऑनलाइन – मुंबई में एक पांच साल की बच्ची को मोमबत्ती के चटके देने का मामला सामने आया है। ज्यादा शरारत करने की वजह से बच्ची की मां ने अपनी बेटी को मोमबत्ती के चटके दिए हैं। यह दुखड़ा पांच वर्षीय लड़की ने अपने पिता के सामने व्यक्त किया, तब यह सारा मामला उजागर हुआ है।
लड़की के पिता घनश्याम यादव (23) जब काम वापस से आए तो बेटी के शरीर पर चटके के निशान देखकर उनको काफी हैरत हुई। बेटी को यादव ने पूछा कि यह चटके किसने दिए, तो लड़की ने बताया कि यह मोमबत्ती का चटका मां और चाची ने दिए हैं। लड़की के पिता सब्जी बेचने का काम करते हैं और कुटुंब कलंबोली में रोडपाली इलाके में रहते हैं।
इस मामले में लड़की के पिता ने शिकायत दर्ज करने के बाद कलंबोली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने महिला और साथ देनेवाली चाची को गिरफ्तार किया है। अनिता यादव (25) और रिंकी यादव (24) को गिरफ्तार किया गया है।
शिकायतकर्ता ने बताया कि मेरी बेटी काफी नटखट है, वह काफी शरारत करती है। उसकी शरारत करने यह सजा उसकी मां और चाची ने 3 फरवरी को मोमबत्ती के चटके देकर दी। ऐसी जानकारी घनश्याम यादव ने दी। लड़की के चेहरे, पेट, पीठ और हाथ में चटके के निशान हैं।