पुणे संभाग में सवा 13 लाख से ज्यादा लोगों ने कोरोना को हराया

संवाददाता, पुणे। महामारी कोरोना के संक्रमण का प्रकोप कम होने से नए मामलों की तुलना से इस बीमारी से ठीक होने का प्रमाण बढ़ गया है। पुणे जिले समेत समस्त पुणे संभाग में सवा 13 लाख से ज्यादा लोगों ने महामारी को हराने में सफलता पायी है।पूरे संभाग में शनिवार तक 81 लाख 55 हजार 100 लोगों की कोविड टेस्ट की गई जिसमें से 14 लाख 77 हजार 496 लोग संक्रमित पाए गए हैं। उनमें से 13 लाख 25 हजार 539 मरीजों ने कोरोना मुक्त हुए हैं। फिलहाल एक लाख 23 हजार 374 मरीजों का इलाज जारी है। जबकि 28 हजार 583 मरीजों की मौत हुई है। संभाग का रिकवरी रेट 89.72 फीसदी व डेथ रेट 1.93 फीसदी दर्ज हुआ है।
इस महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित रहे पुणे जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या के लगातार गिरते आलेख से भारी राहत मिल रही है। गुजरे 24 घँटों के भीतर जिले 4129 नए मामले सामने आए वहीं 8713 लोग कोरोना मुक्त हुए हैं। जिले में आज संक्रमितों संख्या 9 लाख 88 हजार 916 तक पहुंच गया है, जिसमें से 9 लाख 14 हजार 958 मरीज अस्पताल से घर लौट गए हैं। जिले में 58 हजार 197 मरीजों का इलाज जारी है। वहीं अब तक 15 हजार 761 मरीजों की मौत दर्ज हुई है। पुणे जिले में कोरोना से मृत्यु का प्रमाण 1.59 फीसदी और रिकवरी रेट 92.52 फीसद दर्ज हुआ है। कोरोना प्रतिबंध टीकाकरण मुहिम के तहत अब तक पुणे जिले में 25 लाख 33 हजार 638, सातारा जिले में 6 लाख 94 हजार 686, सोलापूर जिले में 4 लाख 84 हजार 651, सांगली जिले में 6 लाख 53 हजार 895 और कोल्हापूर जिले में 11 लाख 28 हजार 429 नागरिकों को टीके लगाए गए है।
पुणे के संभागीय आयुक्त सौरभ राव द्वारा जारी किए गए बयान के अनुसार, पूरे पुणे संभाग (पुणे, सातारा, सोलापुर, सांगली, कोल्हापुर) में बीते 24 घँटे के भीतर कोरोना के 10 हजार 267 नए मरीज मिले हैं। इसमें अकेले पुणे जिले के 4129 मरीज शामिल है। इसके अलावा सातारा में 1782, सोलापुर में 1585, सांगली में 1434 और कोल्हापुर जिले में 1337 नए संक्रमित मरीजों का समावेश है। राहत की बात है कि पूरे संभाग में आज 16 हजार 549 संक्रमित कोरोना मुक्त हुए हैं। इसमें पुणे जिले के 8713, सातारा जिले के 2299, सोलापुर जिले के 2705, सांगली जिले के 1376 व कोल्हापुर जिले के 1456 मरीज शामिल हैं।
सातारा जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा एक लाख 44 हजार 843 हो गया है। इसमें से 1 लाख 21 हजार 525 मरीज इलाज के बाद घर लौट गए हैं जबकि 2735 मरीजों की मौत हो गई है। फिलहाल 20 हजार 583 मरीजों का इलाज जारी है। सोलापुर जिले में मरीजों की संख्या आज एक लाख 42 हजार 189 हो गई है। इसमें से 1 लाख 21 हजार 732 को अस्पतालों से डिस्चार्ज मिल गया है जबकि 3702 की मौत हो चुकी है। जिले के अस्पतालों में फिलहाल 16 हजार 755 पॉजिटिव मरीजों का इलाज जारी है। सांगली जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा एक लाख 6 हजार 945 हो गया है। इसमें से 89 हजार 954 मरीज स्वस्थ हो चूके हैं। जबकि 3115 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में अभी 13 हजार 876 मरीजों का इलाज जारी है। कोल्हापुर में 94 हजार 603 संक्रमितों में 3270 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां अब तक 77 हजार 370 मरीज अस्पताल से घर लौट चुके हैं। अभी 13 हजार 963 मरीजों का इलाज चल रहा है।