पुणे संभाग में 5.27 लाख से ज्यादा लोगों ने कोरोना को हराया

अब तक 31.59 लाख से ज्यादा टेस्टिंग; मिले 5.54 लाख संक्रमित

पुणे। महामारी कोरोना के दूसरे दौर की संभावनाओं के बीच पुणे संभाग (पुणे, सातारा, सांगली, सोलापुर, कोल्हापुर) में संक्रमितों की संख्या साढ़े 5 लाख पार हो गई है। वहीं 5.27 लाख से ज्यादा लोगों ने महामारी को मात दी है। जबकि कोरोना से मरनेवालों की संख्या 15 हजार पार कर गई है। संभाग में अब तक 31 लाख 59 हजार 987 लोगों की टेस्ट की गई है। उनमें से अब तक 5 लाख 54 हजार 398 संक्रमित पाए गए हैं। उनमें से 5 लाख 27 हजार 741 मरीजों ने महामारी को मात दी है। फिलहाल 11 हजार 204 मरीजों का इलाज जारी है। जबकि अब तक 15 हजार 453 मरीजों की मौत दर्ज हुई है।

पुणे के संभागीय आयुक्त सौरभ राव के अनुसार, पुणे संभाग में रिकवरी रेट 95.19 व डेथ रेट 2.79 फीसदी दर्ज हुआ है। रविवार को संभाग में कुल 1044 संक्रमित कोरोना मुक्त हुए हैं। इसमें पुणे जिले के 671, सातारा जिले के 174, सोलापुर जिले के 160, सांगली जिले के 33 और कोल्हापुर जिले के 6 मरीज शामिल हैं। वहीं गत 24 घँटे के भीतर महामारी के 878 नए मरीज मिले हैं। अकेले पुणे जिले के 668 मरीजों के अलावा सातारा में 88, सोलापुर में 105, सांगली में 14 और कोल्हापुर जिले में तीन नए संक्रमित मरीज मिले हैं।

पुणे जिले में महामारी के संक्रमितों का आंकड़ा साढ़े तीन लाख पार कर गया है। रविवार को 668 नए मरीज मिले जबकि नए से 671 मरीज इलाज के बाद अस्पताल से घर लौट गए। जिले में संक्रमितों का आंकड़ा संख्या 3 लाख 55 हजार 842 तक पहुंच गया है, जिसमें से 3 लाख 38 हजार 457 मरीज महामारी को मात देकर अस्पताल से घर लौटने में सफल रहे हैं। फिलहाल जिले के अस्पतालों में 8782 मरीजों इलाज जारी है। अब तक 8603 मरीजों की मौत दर्ज हुई है। जिले में कोरोना से मृत्यु का प्रमाण 2.42 फीसदी दर्ज हुआ है जबकि रिकवरी रेट 95.11 फीसद रह गया है।

पुणे के बाद कोरोना के सर्वाधिक मरीज मिलनेवाले सातारा जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा 53 हजार 595 हो गया है। इसमें से 50 हजार 965 मरीज इलाज के बाद घर लौट गए हैं जबकि 1747 मरीजों की मौत हो गई है। फिलहाल 883 मरीजों का इलाज जारी है। सोलापुर जिले में मरीजों की संख्या आज 48 हजार 213 हो गई है। इसमें से 45 हजार 339 को अस्पतालों से डिस्चार्ज मिल गया है जबकि 1681 की मौत हो चुकी है। जिले के अस्पतालों में फिलहाल 1193 पॉजिटिव मरीजों का इलाज जारी है। सांगली जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा 47 हजार 376 हो गया है। इसमें से 45 हजार 389 मरीज स्वस्थ हो चूके हैं। जबकि 1726 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में अभी 261 मरीजों का इलाज जारी है। कोल्हापुर में 49 हजार 372 संक्रमितों में 1696 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां अब तक 47 हजार 591 मरीज अस्पताल से घर लौट चुके हैं। फिलहाल 85 मरीजों का इलाज चल रहा है।