मौनी रॉय अस्पताल में भर्ती

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मौनी रॉय को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक्ट्रेस मौनी रॉय दो दिन तक अस्पताल में भर्ती रहेंगी। बताया जा रहा है कि उन्हें कोहनी में चोट लगी है।

इस बात खुलासा मौनी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी से अपने कोहनी चोट की फोटो शेयर करते हुए दी है। बता दें कि मौनी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रोमियो अकबर वॉल्टर’ के प्रमोशन में बिजी हैं। इस फिल्म में उनके साथ जॉन अब्राहम लीड रोल में है। यह फिल्म 5 अप्रैल को रिलीज किया जायेगा।

फिल्म में जॉन का दमदार लुक सामने आया है। इसके अलावा मौनी सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों की वजह से सुर्खियों में रहती है।