MPSC | राज्यसेवा मुख्य परीक्षा 4, 5 और 6 दिसंबर को होगी 

 

मुंबई, 14 सितंबर : MPSC | राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2020 दिनांक 4, 5 और 6 दिसंबर को मुंबई, पुणे, नाशिक, औरंगाबाद, अमरावती व नागपुर के जिला केंद्रों पर होगी।  साथ ही अधिक जानकारी के लिए आयोग (MPSC) की वेबसाइट (website) पर अधिसूचना जारी की गई है।

इसे लेकर आयोग दवारा जारी सर्कुलर में कहा गया है कि राज्य सरकार के विभिन्न संवर्ग /सेवा में भर्ती के लिए आयोग की तरफ से 21 मार्च 2021 को आयोजित की गई राज्य सेवा पूर्व परीक्षा 2020 का दिनांक 6 सितंबर 2021 को जारी किये गए रिजल्ट के आधार पर मुख्य परीक्षा के प्रवेश के लिए पात्र उम्मीदवारों को राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2020, दिनांक 4, 5 और 6 दिसंबर को मुंबई, पुणे, नाशिक, औरंगाबाद, अमरावती व नागपुर के जिला केंद्रों पर होगी।
महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग की तरफ से आयोजित किये गए राज्य सेवा पूर्व परीक्षा 2020 का रिजल्ट सोमवार को जारी किया गया।  इस परीक्षा में 3 हज़ार 214 उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए चुने गए है।  मुख्य परीक्षा की अधिसूचना अलग से घोषित किये जाने की जानकारी आयोग ने दी थी।

 

Mumbai | मुंबई महिलाओं के लिए दुनिया में सबसे सुरक्षित शहर, शिवसेना का पलटवार

पश्चिम उपनगर (Mumbai) साकीनाका परिसर में घटी बेहद अमानवीय घटना से समाज सहम गया है। एक विकृत परप्रांतीय ने 32 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार (Rape) कर निर्दयता से मारपीट (Mumbai) कर उसकी हत्या (Murder) कर दी।  गुप्तांग में गंभीर जख्म होने की वजह से महिला की 33 घंटे में मौत हो गई।  इसे लेकर विरोधी दलों ने ठाकरे सरकार (Thackeray Government) पर जमकर हमला बोला है।  भाजपा (BJP) ने कहा है कि राज्य में कानून व्यवस्था (law and order) नहीं बची है। इस पर शिवसेना (Shiv sena) ने सामना में अपनी बात रखी है।