एमएस धोनी आज शाम 7 बजे करेंगे संन्यास का ऐलान?, सोशल मीडिया पर विराट ने शेयर की ये तस्वीर

रांची : समाचार ऑनलाइन – भारतीय टीम के सबसे दिग्गज कप्तान रहे एमएस धोनी क्रिकेट से संन्यास लेने वाले हैं। ऐसी खबरें सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई है। इंटरनेट पर चर्चाएं हैं कि एमएस धोनी आज शाम संन्यास का ऐलान कर सकते हैं। सोशल मीडिया पर लोग ट्वीट कर बता रहे हैं कि एमएस धोनी अपने संन्यास के ऐलान को लेकर शाम 7 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं।

https://twitter.com/imVkohli/status/1172023600649359361

सोशल मीडिया पर धोनी के संन्यास की खबरें टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के ट्वीट के बाद फैली है। विराट ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो धोनी के सजदे में झुके हुए हैं। उन्होंने लिखा है कि ‘ये मैच मैं कभी नहीं भूल पाऊंगा। खास रात। इस शख्स ने मुझे फिटनेस टेस्ट की तरह भगाया।’ विराट कोहली के इस ट्वीट के बाद से ही लोग सोशल मीडिया पर मनगढ़ंत कहानियां गढ़ने लग गए। जिसमें वे ऐसा दावा कर रहे हैं कि महेंद्र सिंह धोनी आज क्रिकेट को अलविदा कह देंगे। हालांकि बीसीसीआई या धोनी की तरफ से अभी तक ऐसी कोई बात सामने नहीं आई है।

https://twitter.com/RaghuramanMenon/status/1172077086267322368

गौरतलब हो कि धोनी अपने बड़े-बड़े फैसले अचानक लेते हैं जिससे दुनिया हैरान हो जाती है। साल 2014-15 में धोनी ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के बीच में ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। इसके बाद साल 2017 में एमएस धोनी ने लिमिटेड ओवर फॉर्मेट की कप्तानी भी अचानक छोड़ दी थी। इंग्लैंड दौरे से पहले धोनी ने कप्तानी से इस्तीफा दिया और उसके बाद विराट कोहली ने टीम की बागडोर संभाली।