मुंबई क्राइम ब्रांच टीम की छापामारी

मुंबई | समाचार ऑनलाइन – मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने ‘प्राइम’ ऑर्केस्ट्रा बार में छापामारी करते हुए 10 बारगर्ल्स सहित 45 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह बार मीरा रोड पर भाईंदर पूर्व में स्थित है। पुलिस द्वारा छापामारी के दौरान अश्लील काम और अश्लील डांस चल रहा था। पुलिस ने 10 बारगर्ल्स के साथ-साथ ग्राहक, बार कर्मचारी, बार मालिक समेत कुल 45 लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज़ किया है। इस बार में एक गुप्त कमरा है जहां 6 बारगर्ल्स छुपा कर रखी हुई थी।

फिर हुई दिल्ली शर्मसार

बार में अश्लील काम और अश्लील डांस चलने की जानकारी सहायक पुलिस अधीक्षक अतुल कुलकर्णी को मिली। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवाजीराव राठोड़ के नेतृत्व में एक पुलिस दल रविवार की रात को इस बार पर छापा मारा। पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार, इस बार में चार बार गर्ल्स छोटे से कपड़े के साथ अश्लील डांस कर रही थी। पुरुष ग्राहक बार गर्ल्स पर नोटों की बरसात कर रहे थे। पुलिस ने बारगर्ल्स के साथ 18 बार कर्मचारी और 16 ग्राहकों को गिरफ्तार किया।

पुराने विवाद के चलते पेट्रोल छिड़ककर घर में लगाई आग

पुलिस जब बार गर्ल्स के बारे में अधिक जानकारी ली, तो पता चला कि अन्य 6 लड़कियां गुप्त कमरे में छिपाई गई हैं। पुलीस ने गुप्त कमरे को तोड़कर इन 6 लड़कियों को वहां से छुड़ाया। पुलिस ने इस मामले मे बार के मालिक ललित राज पुरोहित, जगदीश शेट्टी, सुनील शेट्टी, महेश शेट्टी, जया ठाकुर के खिलाफ मामला दर्ज़ कर लिया है।