Mumbai News : कार दुर्घटना में बाल-बाल बचीं मंत्री वर्षा गायकवाड

मुंबई : पुणे समाचार ऑनलाइन  (Punesamachar Online) – महाराष्ट्र की स्कूली शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड (varsha gaikwad) कार दुर्घटना में बाल-बाल बच गई हैं। जानकारी के मुताबिक, वर्षा गायकवाड की कार को तेजी से आते हुए एक टेम्पो ने पीछे से टक्कर मारी दी। गनीमत ये रही कि इस हादसे में कोई भी घायल नहीं हुआ और वर्षा गायकवाड बाल-बाल बच गईं। वरना आज बड़ा हादसा हो सकता था।

बता दें कि मंत्री वर्षा गायकवाड हिंगोली के दो दिवसीय दौरे पर हैं। वे हिगोली की संरक्षक मंत्री हैं। हिगोली दौरे के दरम्यान ही वर्षा गायकवाड की कार को एक टेम्पो ने पीछे से आकर टक्कर मार दी। वर्षा गायकवाड हिंगोली के आक्सिजन प्लांट का उद्घाटन करके रामलीला मैदान का जायजा लेने जा रही थीं। इसी दौरान पीछे से आ रही महिंद्रा पिकअप गाड़ी ने वर्षा गायकवाड की कार को पीछे से टक्कर मारी। इससे कार का पिछला भाग क्षतिग्रस्त हो गया। लेकिन सौभाग्य से किसी को कुछ नहीं हुआ।

Web Tital :- Mumbai News | maharashtra education minister varsha gaikwad car accident at hingoli by a tempo but she is safe now

join our facebook page

Thackeray Government | महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला ! सरकारी कर्मचारी व अधिकारियों का सर्वसाधारण तबादला 31 जुलाई तक, लेकिन सिर्फ 15 प्रतिशत ही

PRS System Downtime | 10 और 11 जुलाई की मध्यरात्रि को पीआरएस सिस्टम डाउनटाइम (शट डाउन)