सट्टेबाजी का बेताज बादशाह सोनू आखिरकार गिरफ्तार

पुणे समाचार: सट्टा बाज़ार के बेताज बादशाह सोनू योगेंद्र जालान उर्फ सोनू मालद को आख़िरकार ठाणे पुलिस की एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने गिरफ्तार कर लिया है। सट्टा बाजार में सोनू जालान एक बड़े बुकी के रूप में जाना जाता है। सोनू का नेटवर्क अफगानिस्तान, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका और सऊदी अरब तक फैला है। देश में मुख्य रूप से दिल्ली, कोलकाता, राजस्थान, गुजरात और हरियाणा में उसका गिरोह सक्रिय है। सोनू जालान मुंबई के कांदिवली (वेस्ट) में शंकर लेन में रहता है। क्रिकेट में सट्टा लगाने के लेकर मुंबई पुलिस ने सोनू को पहले भी कई बार गिरफ्तार कर चुकी है। इस बार सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर प्रदीप शर्मा की अगुवाई में एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने उसे ठाणे से गिरफ्तार किया है।

पुलिस से लेकर क्रिकेटर सब को खरीदा
सोनू जालान ने मुंबई अपराध शाखा को बताया था कि उसने 2012 में एक मैच जिताने के लिए श्रीलंकाई क्रिकेटर को 10 करोड़ रुपए दिए थे। साथ ही यह भी खुलासा किया था कि गिरफ्तारी से बचने के लिए मुंबई में एक आईपीएस अधिकारी को 1 करोड़ रुपए की रिश्वत दी थी। सोनू की पत्नी ने दावा किया है कि शगुफ्ता खान की हत्या में भी उसका हाथ हो सकता है। इतना ही नहीं सीबीआई अधिकारियों द्वारा पूछताछ में यह नही पता चला कि वो मुंबई में आईपीएस अधिकारी को लड़कियां भी सप्लाई करता था।