Mumbai–Pune Expressway Accident | पुणे-मुंबई एक्सप्रेस-वे के  खालापुर टोल नाका पर 3 वाहनों के बीच भीषण दुर्घटना, पुलिस कर्मचारी जख्मी 

खालापुर (khalapur News) , 19 अगस्त : पुणे-मुंबई एक्सप्रेस हाईवे (Mumbai–Pune Expressway Accident) पर मडप टोल नाका के पास तीन वाहनों के बीच विचित्र दुर्घटना हुई।  इस दुर्घटना (Mumbai–Pune Expressway Accident) में एक पांच साल के बच्चे की  मौत होने की प्राथमिक जानकारी सामने आई है।  जबकि मुंबई पुलिस (Mumbai Police) में कार्यरत एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से जख्मी हो गए।  उन्हें उपचार के लिए कामोठे के एमजीएम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुणे-मुंबई एक्सप्रेस हाईवे (Pune-Mumbai Express Highway) पर एक ट्रक यू टर्न ले रहा था तभी यह दुर्घटना हुई।

 

खालापुर में पुल के नीचे मुंबई से पुणे की दिशा में आने वाली लेन में यह दुर्घटना (Accident) हुई है।  ट्रक, होंडा सिटी कार व स्विफ्ट डिजायर इन तीन वाहनों के बीच दुर्घटना हुई है।  इस घटना में दोनों कार चकनाचूर हो गया। स्विफ्ट डिजायर कार मुंबई पुलिस (Mumbai Police) के पुलिसकर्मी चला रहे थे जबकि दूसरी कार में एक परिवार था।  इस दुर्घटना में एक पांच साल के बच्चे की मौत होने की खबर है।  जबकि चार से पांच लोग जख्मी हुए है।  जख्मियों को पनवेल के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

दुर्घटना की जानकारी मिलने पर हाईवे पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।  साथ ही खालापुर पुलिस स्टेशन (Khalapur Police Station) के अधिकारी और कर्मचारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और जख्मियों को तुरंत हॉस्पिटल में भर्ती कराया।

 

 

Baramati Municipal Council | बारामती नगर पालिका ने रेलवे की अकड़ निकाली

Pune Metro | पुणे मेट्रो जल्द दौड़ेगी पटरी पर, अब दूसरे चरण का काम शुरू, महा मेट्रो बनाएगा 82.5 किमी का मेट्रो प्लान