Mumbai Rains | मुंबई बारिश का कहर ! चेंबूर में 5 घरों पर चट्टान गिरने से 11 लोगों की मौत जबकि विक्रोली में 8 घरों के ढहने से 3 लोगों की मौत ; NDRF का बचाव कार्य जारी 

मुंबई : ऑनलाइन टीमMumbai Rains | रात भर बारिश होने की वजह से चेंबूर के 5 घरों पर चट्टान गिरने से 11 लोगों की मौत हो गई है। यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना शनिवार की मध्यरात्रि 1 बजे वाशीनाका के न्यू भारतनगर के वंजारडांडा में घटी है. अब तक मलबे से 16 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है. कहा जा रहा है कि अभी भी इसमें चार लोग फंसे है।  

 

मुंबई में शनिवार से जोरदार बारिश जारी है।  वाशीनाका के न्यू भारतनगर के पहाड़ी के नीचे यह बस्ती है। पहाड़ी के बगल में सुरक्षा दिवार बनाई गई थी। मध्यरात्रि साढ़े 12 बजे पहाड़ी से मिट्टी नीचे आने लगी। इस मिट्टी का जोर बढ़ने पर सुरक्षा दीवार नीचे के पांच घरों पर गिर पड़ा। इन घरों में 20 लोग मलबे में फंस गए। इस घटना की जानकारी मिलने पर फायर ब्रिगेड, एनडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची।  इसके बाद बचाव कार्य शुरू किया गया।  अब तक मलबे से 16 लोगों को बाहर निकालने में सफलता मिली है।  इसमें 11 लोगों की मौत हो गई है।  जख्मियों को राजावाड़ी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

विक्रोली के सूर्यानगर परिसर में चट्टान करीब 8 घरों पर गिरा है।  इस घटना में अब तक तीन लोगों की मौत हो गई है।  सूर्यानगर के टेकड़ी से सटी यह बस्ती है. सुबह 3 बजे टेकड़ी से मिट्टी नीचे आने लगी तब लोगों को इसकी भनक लगी।  उन्होंने वहां से बाहर निकलने का प्रयास किया। लेकिन उसी दौरान चट्टान गिरने से 7 से 8 घर के लोग दब गए. उन्हें बाहर निकालने का काम जारी है।