मुंबई Unlock  का Plan Ready; 1 जून से लॉकडाउन के नियमों में बड़े बदलाव की तैयारी

मुंबई: ऑनलाइन टीम- मुंबई में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में दिन-ब-दिन गिरावट आ रही है। मुंबई में शुक्रवार (24 घंटे में) 929 नए मरीज मिले हैं। 1239 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। इस बीच मुंबईवासियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। 1 जून के बाद मुंबई में लॉकडाउन के नियमों में ढील दी जाएगी। सूत्रों के मुताबिक 1 जून से मुंबई में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होगी।

अत्यावश्यक सेवाओं के अलावा अन्य सेवा, मानसून संदर्भ सेवा पूर्ववत होने की संभावना है। फिलहाल लॉकडाउन में दुकानों को सुबह 7 बजे से रात 11 बजे तक खुले रहने की अनुमति है। मिली जानकारी के अनुसार 1 जून से शुरू हो रहे अनलॉक में सभी सेवाएं फुल टाइम नहीं मिलेंगी, लेकिन समय में ढील दी जाएगी। इस संबंध में दिशा-निर्देश जल्द ही उपलब्ध होंगे। वहीं, दूसरी ओर राज्य के 18 रेड जोन जिलों में 15 जून तक लॉकडाउन जारी रहेगा। इसमें मुंबई को राहत मिली है। मुंबईकरों ने लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए मरीजों की संख्या कम की है। इसलिए मुंबईकरों की इस सफलता की वजह से उन्हें 1 जून के बाद बड़ी राहत मिलेगी।

मुंबई में मरीजों की संख्या में गिरावट

मुंबई में शुक्रवार (24 घंटे में) को 929 नए मरीज दर्ज किए गए हैं। 1239 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 30 मरीजों की मौत हुई है। मुंबई में कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या 27,958 है।