मुंबई के बेटे को संयुक्त राष्ट्र की शांति सेना में मिला बड़ा सम्मान 

मुंबई : समाचार ऑनलाईन  – मुंबई मनपा के पूर्व और बहुचर्चित आयुक्त सदाशिव तिनईकर के पुत्र लेफ्टिनेंट जनरल शैलेश तिनईकर को संयुक्त राष्ट्र शांति सेना में कमांडर पद पर नियुक्ति की गई है । भारतीय सेना को पहली बार यह सम्मान मिला है । आईएसएस अधिकारी रहे सदाशिव तिनईकर अब इस दुनिया में नहीं है लेकिन 1985 में उन्होंने मनपा में बेहतरीन काम से खूब चर्चा बटोरी थी । उनके कड़क व नियमो के अधीन रहते हुए काम करने वाले आयुक्त के रूप में पहचाना जाता है । इस वजह से शिवसेना प्रमुख बालासाहेब के साथ उनका कई बार विवाद  हुआ था । शैलेश तिनईकर उनके पुत्र है ।
शैलेश  शानदार अधिकारियों में से एक 
लेफ्टिनेंट जनरल शैलेश  शानदार अधिकारियों में से एक है । उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है. जम्मू कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ राष्ट्रीय राइफल का उन्होंने नेतृत्व किया है । इसके अलावा भूदल मुख्यालय में वो सेना के उपप्रमुख थे । इससे पहले अंगोला और सूडान में संयुक्त राष्ट्र की शांति सेना में उन्हें सेवा करने का मौका मिला था. अब उन्हें दक्षिण सूडान में कार्रवाई प्रमुख यानी कमांडर पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है । संयुक्त राष्ट्र दवारा इस नियुक्ति की घोषणा किये जाने से पहले वो महू (मध्य प्रदेश) में पायदल ट्रेनिंग सस्था के प्रमुख थे । 27 मई को शांति सेना का पदभार स्वीकार किया।
संयुक्त राष्ट्र में भारतीय सेना को बड़ा सम्मान 
शांति सेना में विभिन्न देशों के सैन्याधिकारी व सैनिक शामिल हैं । उनमें भारत का तीसरा स्थान है । इस सेना में कमांडर पद का सम्मान आज तक केवल वहां के स्थानीय अधिकारियों, अमेरिका या यूरोपियन देशों को ही मिला था । इस पद के लिए चीन की तरफ से प्रयास किया जा रहा था । लेकिन यह सम्मान लेफ्टिनेंट जनरल शैलेश तिनईकरके रूप में भारत को मिला है ।