सांगवी में पत्थर से कुचलकर शख्स की हत्या

पुणे | समाचार ऑनलाइन

पिंपरी-चिंचवड़ के सांगवी में एक शख्स की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई। इस वारदात का खुलासा मंगलवार सुबह हुआ। पुलिस के अनुसार, मृतक का नाम अजीत है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, अजीत मजदूर था और आखिरी बार उसे कल रात अपने दोस्तों के साथ देखा गया था। अजीत के सर पर किसी भारी पत्थर से कई वार दिए गए, जिसकी वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

[amazon_link asins=’B072X3L8DV’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’b58586df-9488-11e8-aa06-277502a53bc2′]

मंगलवार सुबह अजीत का शव सांगवी इलाके में पड़ा मिला, इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर कल रात क्या हुआ होगा। प्रारंभिक तौर पर मृतक के दोस्त पुलिस के राडार पर हैं, उसे शक है कि संभवतः किसी विवाद के चलते दोस्तों ने ही अजीत की हत्या कर दी होगी।