कर्वेनगर में बहन के प्रेम संबंध के चलते हुई हत्या

पुणे : समाचार ऑनलाइन – पुणे के डहाणुकर कॉलनी में लक्ष्मीनगर में कल रात युवक पर कोयता से हमला कर हत्या करने की घटना घटी। इस घटना में युवक की बेरहमी से हत्या करने के बाद आरोपी शख्स घटनास्थल से फरार हो गया है। आरोपी शख्स की बहन का मृतक के साथ प्रेम संबंध था। इस बात से खफा होकर युवक की कोयता से वार कर हत्या की गई थी। सोमवार रात यह घटना हुई, इलाके में सनसनी फैल गई थी। इस हत्या के मामले में अलंकार पुलिस आरोपी को खोज रहे हैं।

सिद्धप्पा जटप्पा कलवंडी (25) हत्या किए युवक का नाम है। नाबालिग के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी अनुसार सिद्धप्पा कलवंडी व नाबालिग एक ही इलाके में रहते हैं। सिद्धप्पा का नाबालिग की बहन के साथ प्रेम संबंध थे। दोनों के परिवार में इस प्रेम संबंध के चलते एक साल पहले झगड़ा हो चुका था। इस झगड़े की वजह से उसे पुणे के बाहर भेज दिया था। एक साल बाद वह वापस पुणे में आया, पुणे में आने के बाद उसकी शादी तय हो गई। उसके बाद भी वह नाबालिग की बहन के साथ घूमा करता था। शादी तय होने के बाद भी बहन के साथ घूमना नाबालिग को पसंद नहीं था।

जिसके चलते दोनों के बीच झगड़े हुए थे। कल रात सिद्धप्पा यह लक्ष्मीनगर  में रोड पर खड़ा था। इस दौरान नाबालिग ने उस पर कोयता से वार किया। सिद्धप्पा का जीजा वहीं पास की दुकान में बैठा हुआ था, यह घटना देखते ही सिद्धप्पा के पास भागे। सिद्धप्पा खून से लथपथ जमीन पर पड़ा हुआ था। सिद्धप्पा को तुरंत इलाज के लिए हॉस्पिटल में भरती किया गया है। इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सिद्धप्पा की मौत मौके ही वारदात पर ही हो गई थी, इलाज से पूर्व  ही सिद्धप्पा की मौत हो चुकी थी। अलंकार पुलिस इस घटना की जांच कर रही है। पुणे शहर में हत्या की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। जिस पर पुलिस का किसी भी तरह का कंट्रोल नहीं है। पिछले 10 दिनों में लगातार हत्या की घटना हो रही है।