येरवडा में पुरानी रंजिश के चलते खूनी हमला, एक युवक की मौत

दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल

पुणे : समाचार ऑनलाइन

पुणे के येरवडा इलाके में कुछ अज्ञात बदमाशों द्वारा दो लोगों पर खूनी हमला किया गया। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल है।

प्राप्त जानकारी अनुसार यह घटना देर रात 11.30 बजे के करीब घटी। इस घटना में नेहाल लोंढे नामक युवक की मौत हो गई, राहुल सतीश कांबले गम्भीर रूप से घायल हुआ है। यह हमला पुरानी रंजिश के चलते किए जाने का अनुमान व्यक्त किया जा रहा है। दोनों युवक येरवडा के पर्णकुटी इलाके के पास खड़े थे, कुछ लोग बाइक पर हथियार लेकर आए और दोनों युवक पर हमला कर दिया।

[amazon_link asins=’B07C4YKR3J,B0794W14FY’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’7f149e16-a642-11e8-85c8-bfc12e034d9d’]
हमला करने के बाद हमलावर फरार हो गए, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। फरार आरोपियों की खोज पुलिस कर रही है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।