7 साल की लड़की के साथ बलात्कार करने के बाद की हत्या

पिता की मौत के बाद मां ने दूसरे शख्स से बनाए थे संबंध
पुणे : समाचार ऑनलाइन – पुणे के दापोड़ी इलाके में एक शख्स द्वारा सात साल की लड़की के साथ बलात्कार कर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। उसके बाद आरोपी शख्स ने आत्महत्या कर ली। इस घटना का खुलासा मंगलवार दोपहर डेढ़ बजे के करीब उजागर हुआ है।

विजय महादेव यादव (26, गजियाबाद) ने आत्महत्या की है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी अनुसार मृतक लड़की अपनी मां और बहन के साथ दापोडी में रहती थी। आठ महीने पहले महिला के पति का निधन हो गया था। लड़की की मां और विजय महादेव सीएमई के ऑफिसर मेस में एक साथ काम करते थे। विजय और लड़की की मां दोनों के बीच संबंध निर्माण हुए थे। विजय हमेशा घर आता था। सोमवार रात को विजय और लड़की की मां के बीच झगड़ा हुआ था। लड़की की मां को तुझे देख लूंगा, ऐसी धमकी दी थी। मंगलवार सुबह पीड़ित लड़की की मां काम पर गई थी। बहन स्कूल गई हुई थी। इसी दौरान आरोपी शख्स घर में घुसा और लड़की के साथ बलात्कार कर हत्या की। साथ ही खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की।

लड़की की मां काम से वापस आयी तो बेटी को बिस्तर के नीचे देखा। बेटी को तुरंत यशवंतराव चव्हाण स्मृति हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। इस दौरान डॉक्टरों ने लड़की को मृत घोषित किया। मेडिकल जांच में लड़की के साथ बलात्कार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने जांच शुरु किया। पुलिस ने जांच में पाया कि विजय लड़की के घर आया हुआ था। पुलिस ने विजय की खोजबीन शुरु की। विजय ने सीएमई गेट के पास पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या की। भोसरी पुलिस जांच कर रही है।