मुंबई में नागिन फेम पर्ल वी पूरी बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार 

मुंबई, 5 जून : टीवी इंडस्ट्री में फ़िलहाल बड़े पैमाने पर खलबली मची हुई है।  पहले ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम करण महरा को घरेलू हिंसा के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।  अब एकता कपूर के नागिन सीरियल के अभिनेता पर्ल वी पूरी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।  उन्हें मुंबई पुलिस ने बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया है।

बॉलीवुड बबल से मिली खबर के अनुसार पर्ल के खिलाफ एक महिला ने बलात्कार करने का गंभीर आरोप लगाया है।  4 जून को इस महिला के परिवार ने पर्ल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इसके कुछ ही घंटों के बाद पर्ल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।  इस महिला का नाम क्या है ? वह आखिर कौन है ? इस संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है. पुलिस फ़िलहाल मामले की जांच कर रही है और जल्द इस मामले में सच बाहर आने का भरोसा दिया है।

पर्ल वी पूरी छोटे पर्दे के एक फेमस एक्टर है. उन्होंने अब [तक बेपनाह प्यार, ब्रह्मराक्षस – 2, नागिन -3, नागार्जुन एक योद्धा जैसे कई सुपरहिट सीरियल में मुख्य भूमिका निभाई है।  पिछले कुछ समय से नागिन सीरियल की जमकर चर्चा हो रही है।  सोशल मीडिया पर भी इसकी काफी फैन फॉलोइंग है।  ऐसे में पर्ल की गिरफ्तार से कई लोगों को झटका लगा है।