नडाल ने मैलोर्का के बाढ़ पीड़ितों को दिए दान

पाल्मा (स्पेन), 21 दिसम्बर (आईएएनएस)| स्पेन के टेनिस स्टार राफेल नडाल ने अपने गृह नगर मैलोर्का के बाढ़ पीड़ितों के लिए दस लाख यूरो (1.15 मिलियन डॉलर) दान दिए हैं। समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, नौ अक्टूबर को आए इस बाढ़ में कुल 13 लोगों की मौत हो गई थी।

स्थानीय सरकार ने एक बयान में कहा, हम उनके स्नेह और मानवता के बारे में जानते हैं। उन्होंने दिखाया है कि कोर्ट के अंदर और बाहर दोनों जगह उनकी प्रतिभा महान हैं।

स्थानीय सरकार द्वारा जारी एक वीडियो में महापौर मेतयू पुइग्रोस ने जोर देकर कहा कि चैरिटी मैच में नहीं खेलने के बावजूद नडाल ने दान किए हैं।

17-बार ग्रैंड स्लैम चैंपियन नडाल ने बाढ़ पीड़ितों के लिए अपनी अकादमी भी खेल दिया था जिसमें लोग शरण लेकर रहने लगे थे।