प्रॉपर्टी टैक्स नहीं चुकाने पर भाजपा कार्यालय पर जड़ा ताला

अहमदनगर | समाचार ऑनलाइन
प्रॉपर्टी टैक्स नहीं चुकाने पर अहमदनगर नगर निगम ने भाजपा कार्यालय को सील कर दिया है। भाजपा के जिला व शहर कार्यालय का प्रापर्टी टैक्स काफी लंबे समय से बकाया है, जिसके मद्देनज़र गुरुवार सुबह यह कार्रवाई की गई। निगम की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। इसे एक तरह से सांसद दिलीप गांधी के लिए भी झटका माना जा रहा है।
[amazon_link asins=’B075FY4RWK,B0785JJF7L’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’cf56186f-9631-11e8-8ac3-8589fd57f881′]

नगर निगम आयुक्त तथा जिलाधिकारी राहुल द्विवेदी के आदेश पर प्रॉपर्टी टैक्स नहीं चुकाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत भाजपा कार्यालय को भी सील किया गया। जानकारी के अनुसार, भाजपा जिला व शहर कार्यालय द्वारा 2 लाख 44 हजार रुपए का प्रापर्टी टैक्स नहीं चुकाया गया है। इस संबंधी में नगर निगम की तरफ से नोटिस भी भेजा गया, लेकिन इसके बावजूद जब भुगतान नहीं हुआ तो प्रभाग अधिकारी प्रजल नायर के नेतृत्व में सरकारी अमले ने सत्ताधारी पार्टी के कार्यालय पर ताला जड़ दिया।