Nagpur Crime | बहन के साथ छेड़छाड़ करने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या, नागपुर की घटना

नागपुर : Nagpur Crime | बहन के साथ हुई छेड़खानी को लेकर गुस्से में दो भाइयों ने एक युवक की हत्या (murder) कर दी। घटना नागपुर (nagpur) के कपिल नगर इलाके की है। पुलिस ने इस मामले में दोनों भाईयों को गिरफ्तार (arrest) कर लिया है। मृतक की पहचान कमलेश के रूप में हुई है, जिसने कुछ दिन पहले आरोपी (Nagpur Crime) की बहन से छेड़छाड़ की थी।

मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले मृतक कमलेश ने एक लड़की के साथ छेड़छाड़ किया था। पीड़िता ने कपिल नगर थाने में मामला दर्ज कराया था। बाद में पुलिस ने कमलेश को गिरफ्तार कर लिया। कमलेश हाल ही में जमानत पर रिहा हुआ था।

बहन के साथ छेड़खानी से नाराज दोनों भाईयों ने बुधवार की रात कमलेश को घेरा। इसके बाद दोनों ने कमलेश पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। पता चला है कि उनके कुछ रिश्तेदारों ने भी इस मामले में उज्जवल और दीपक की मदद की थी।

घटना के बाद पुलिस ने उज्ज्वल और दीपक दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि यह सामने आया है कि दोनों ने कमलेश द्वारा बहन से छेड़छाड़ करने के बाद उसकी हत्या कर दी, पुलिस मामले की अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है।

Pune | जमीन विवाद में तलवार से वार, चार गंभीर रूप से घायल, 2 की हालत गंभीर

खेड़ तालुका के सिद्धेगव्हाण में जमीन को लेकर हुए विवाद में चार लोगों पर तलवार से हमला (attack) किया गया है। हमले में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। उनका पुणे (Pune) के एक निजी अस्पताल में इलाज (treatment) चल रहा है।