योगी ने बदला अब और एक शहर का नाम 

नई दिल्ली | समाचार ऑनलाइन – उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पिछले कुछ समय से धड़ाधड़ शहरों के नाम बदल रहे है। जिससे वह चर्चा के साथ-साथ विवाद में भी बने हुए है। योगी ने अब और एक शहर का नाम बदल दिया है। फैजाबाद शहर का नाम बदलकर अयोध्या कर दिया गया है। अयोध्या में दीपोत्सव कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान सीएम ने ये एलान कर दिया।
सीएम योगी ने इस दौरान कहा कि, एक साल के बाद फिर से हम राम के पावन जन्मभूमि पर आए है। इसके साथ ही उन्होंने पीएम मोदी का आभार भी व्यक्त किया।  इस दौरान उन्होंने कहा कि, इस कार्यक्रम को पीएम मोदी का आशीर्वाद प्राप्त है। अयोध्या आन, बान और शान का प्रतीक है। अयोध्या के साथ कोई अन्याय नहीं होगा। पूरा देश जानता है कि, अयोध्या क्या चाहता है। पहले लोग अयोध्या का नाम लेने से डरते थे। मैं पिछले डेढ़ साल में छह बार अयोध्या आया हूँ। हमारी सरकार ने यहां की सड़के और घाटों को चौड़ा किया है। सरयू तट पर राम की पैड़ी बनेगी। आगे उन्होंने कहा कि, अयोध्या में दरशथ के नाम पर नया मेडिकल कॉलेज का निर्माण हो रहा है।
वहीं अपने संबोधन में दक्षिण कोरिया की फर्स्ट लेडी किम जूंग सूक ने कहा कि, मैं पीएम नरेंद्र मोदी का धन्यवाद देती हूं।  इसके साथ ही सूक ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को दीपोत्सव की बधाई दी।
फैजाबाद शहर के बारे जाने – 
फैजाबाद की नींव अवध के दूसरे नवाब सआदत खान ने रखी थी। सुजा उद दौला ने फैजाबाद को अवध की राजधानी बनाया। फैजाबाद यूपी की राजधानी लखनऊ से 130 किलोमीटर दूर पर स्थित है। फैजाबाद सरयू नदी के निकट स्थित है।