पुणे, 3 दिसंबर
नांदेड़ पुलिस विभाग के उपनिरीक्षक ने पुणे की एक महिला सिपाही को शादी करने का झांसा देकर उसे करीब लाया और खुद पर कर्ज होने की बात बताकर 5 लाख और 9 तोला सोना लेकर उसे वापस न करके ठगी करने की चौंकाने वाली घटना सामने आई है।
इस मामले में उपनिरीक्षक रहीम बशीर चौधरी (उम्र 30, नि – लातूर ) के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इस मामले में पुणे के शिवाजीनगर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है। इस मामले में महिला सिपाही ने शिकायत दर्ज कराई है।
मिली जानकारी के महिला सिपाही पुणे पुलिस विभाग में नौकरी करती है। जबकि उपनिरीक्षक रहीम इससे पहले पुलिस कांस्टेबल था। लेकिन विभागीय परीक्षा देकर वह उपनिरीक्षक बन गया। फ़िलहाल वह नांदेड़ पुलिस विभाग में तैनात है। उसकी नियुक्ति नांदेड़ कंट्रोल में की गई है।
रहीम जब पुणे पुलिस विभाग में था तो उसकी महिला पुलिस सिपाही से पहचान हुई। बाद के समय में दोनों की पहचान गहरी हो गई। रहीम ने उससे शादी करने की बात कहकर उसे करीब लाया। लेकिन शिकायतकर्ता ने इससे इंकार कर दिया था। उसे बताया की उसे बेटा है। रहीम ने तब कहा था कि वह बच्चे की जिम्मेदारी लेगा और करीबी बढ़ा ली।
जब शिकायतकर्ता ने शादी को लेकर दवाब बनाया तो नवंबर महीने में रहीम ने नांदेड़ में सगाई कर ली। लेकिन बाद में शादी करने से मना कर दिया। लेकिन उसने कहा कि वह शादी उसी से करेगा। यह कहकर उसका विश्वास जीतने की कोशिश की। उसने बताया कि बहन की शादी के लिए उसने कर्ज लिया था। इसके लिए पैसों की जरुरत है। इसके बाद उसने महिला से 5 लाख रुपए लिए। इसके बाद घर का निर्माणकार्य के लिए 9 तोला सोना लेकर वापस नहीं किया। इस मामले में शिकायत दर्ज की गई है। जांच के बाद रहीम के खिलाफ बलात्कार और ठगी का केस दर्ज किया गया है।