Nandurbar Police | नंदुरबार पुलिस अधीक्षक के रेस्ट रूम  का IG डॉ. बी.जी. शेखर पाटिल के हाथों उद्घाटन

नंदुरबार : Nandurbar Police | कानून व व्यवस्था (Law and Order) रखने के दौरान पुलिस आराम कर सके इसलिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय (SP Office) के प्रांगण में खाली जगह पर रेस्ट रूम (RestRoom) का निर्माण किया गया है। इस रेस्ट रूम का उद्घाटन नासिक परिक्षेत्र (Nashik Zone) के विशेष पुलिस महानिरीक्षक  डॉ. बी.जी. शेखर पाटिल ( Special Inspector General of Police Dr. B.G. Shekhar Patil) के हाथों किया गया। बी.जी शेखर पाटिल नंदुरबार पुलिस दल (Nandurbar Police Team) के एनुअल निरीक्षण (Annual Inspection) के लिए आए थे (Nandurbar Police)।

 

कानून व्यवस्था रखते समय कभी-कभी पुलिस घर नहीं जा पाते हैं। ऐसे समय पुलिस (Nandurbar Police) थोड़ा आराम कर लें इसलिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पास खाली जगह पर एक रेस्ट रूम का निर्माण किया गया है। पुलिस अधीक्षक पीआर पाटिल (Superintendent of Police PR Patil) ने पुलिस मुख्यालय (Police Headquarters), पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पुलिस कोलोनी  (Police Colony) का आधुनिकीकरण करना शुरू किया है।

 

इस मौके पर पुलिस उप महानिरीक्षक नासिक परिक्षेत्र बीजी शेखर पाटिल, नंदुरबार के पुलिस अधीक्षक पीआर पाटिल, अपर पुलिस अधीक्षक विजय पवार (Additional Superintendent of Police Vijay Pawar), पुलिस उप अधीक्षक विश्वास वालवी (Deputy Superintendent of Police Vishwas Valvi), पुलिस उप अधीक्षक आत्माराम प्रधान (Deputy Superintendent of Police Atmaram Pradhan), उप विभागीय पुलिस अधिकारी सचिन हिरे (Deputy Divisional Police Officer Sachin Hire), उप विभागीय पुलिस अधिकारी शहादा श्रीकांत घुमरे (Sub Divisional Police Officer Shahada Shrikant Ghumre,), पुलिस उप विभागीय अधिकारी अक्कलकुवा संभाजी सावंत (Police Sub Divisional Officer Akkalkuva Sambhaji Sawant) के साथ पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

 

 

 

Pune Crime | इंस्टाग्राम पर कमेंट को लेकर 19 वर्षीय लड़के को जान से मारने की कोशिश; कोथरुड के हाई स्कोर  कैफे  की घटना, 6 लोगों के खिलाफ हत्या की कोशिश का मामला दर्ज

Pune Police | पुणे के वजनदार पुलिस कर्मचारी को आनन-फानन में किया सस्पेंड! अवैध धंधे करनेवालों के साथ प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप में संबंध होने का आरोप