उद्धव ठाकरे को नारायण राणे ने दिया जवाब, मैं गुंडा नहीं सांसद हूं

रत्नागिरी : समाचार ऑनलाईन – लोकसभा चुनाव के प्रचार अब पूरे रंग में आ गया है। हर पार्टी के नेता एक-दूसरे पर लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इसी कड़ी में शिवसेना पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बिना नाम लिए नारायण राणे पर निशाना साधते हुए कहा कि रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग लोकसभा सीट की एक परंपरा रही है। इससे पहले यहां गुंडा था। विनायक राउत ने गुंडागर्दी को जड़ से उखाड़ फेंका है। इसके जबाव में नारायण राणे ने भी बिना नाम लिए कहा कि मैं गुंडा नहीं हूं सांसद हूं। 

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शिवसेना पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे की रत्नागिरी में प्रचार सभा आयोजित की गई थी। उन्होंने इस मौके पर बिना नारायण राणे का नाम लिए कहा कि सांसद के शिक्षा की बात करते हैं। संतों ने क्या शिक्षा ली थी। बहिणाबाई ने बगैर शिक्षा ग्रहण किए काफी ऊंचाई पर गई। विनायक राउत ने कभी भी हाथ का झंडा नहीं बदला। निष्ठा होनी चाहिए। सामने वाले उम्मीदवार को लेकर आपकी क्या निष्ठा रखते हैं। इस तरह के तीखें शब्दों में उद्धव ठाकरे ने हमला बोला था। इस सीट से नारायण राणे के पुत्र नीलेश राणे महाराष्ट्र स्वाभिमानी पार्टी की तरफ से चुनाव मैदान में है। 

उद्धव ठाकरे ने कहा कि मैं राज्यभर में घूम रहा हूं। नेता मंडली अपने भाषण में क्या बोलते हैं यह मतदाताओं को बताना चाहिए। एक परिवार में अलग-अलग झंडे लोग ले रहे हैं। यह यहां पर नहीं चलेगा। सभा में कुछ लोगों की भीड़ रहती है। हमारी सभा में जो भी होती है वह मन से आए लोगों की होती है। उद्धव ठाकरे ने अपने भाषण में कांग्रेस-राष्ट्रवादी कांग्रेस पर निशाना साधा। कैसे खाना है ये इनसे सीखें। ए टू जेड घोटाले हैं। राहुल गांधी के घोषणापत्र में देशद्रोह की धारा 124 हटाने की बात कही गई है। आपको देशद्रोह पर फांसी पर लटकाने वाली सरकार चाहिए या उसके साथ चलने वाली सरकार चाहिए। शरद पवार बोलते हैं कि गांधी परिवार का सम्मान करना चाहिए। हम उस कांग्रेस को मानते है जिसने स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ी थी। उन्हें देखकर मन में आदर आता था और अब सिर शर्म से झुक जाता है। जवाहरलाल नेहरू, महात्मा गांधी सहित कई क्रांतिकारियों ने अगर कष्ट नहीं सहा होता तो राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनने का सपना देख सकते थे क्या? 
हमने गठबंधन किसानों और देश के हित के लिए किया। किसानों की कर्जमुक्ति और कर्जमाफी के लिए किया। भगवान की सेवा और धर्म के लिए किया। इसलिए धनुषबाण और कमल को वोट देकर आप खुद को वोट दें।