Nashik | नासिक से फरार शिवसेना कार्यकर्ता संजय राउत से मिलने पहुंचे ?

नासिक (Nashik) : Nashik | केंद्रीय मंत्री नारायण राणे (Union Minister Narayan Rane) के खिलाफ केस दर्ज होते ही शहर में इसका असर देखने को मिला। अलग-अलग मामलों में बीजेपी और शिवसेना (Shiv sena) के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। इस मामले में भाजपा (BJP) और शिवसेना (Shiv sena) ने एक दूसरे के खिलाफ तीन और पुलिस की ओर से एक मामला दर्ज किया गया था। भाजपा कार्यालय (BJP Office) में तोड़फोड़ के मामले में पुलिस (Police) ने दस संदिग्धों को गिरफ्तार किया था। नासिक में शिवसेना कार्यकर्ताओं के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया था। नासिक पुलिस (Nashik Police) फिलहाल इन कार्यकर्ताओं की तलाश कर रही है। लेकिन आज (27 तारीख) बताया जा रहा है कि इन कार्यकर्ताओं ने शिवसेना सांसद संजय राउत (Shiv Sena MP Sanjay Raut) से उनके आवास पर मुलाकात की। इस पर संजय राउत (Nashik) ने क्या कहा…

 

 कार्यकर्ता फिलहाल नासिक से फरार

 

केंद्रीय मंत्री नारायण राणे (Union Minister Narayan Rane) द्वारा दिए गए आपत्तिजनक बयान के बाद पूरे महाराष्ट्र (Maharashtra) में शिवसेना और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जंग सा छिड़ गया। नासिक में शिवसेना कार्यकर्ताओं (Shiv Sena worker) के खिलाफ भाजपा कार्यालय में तोड़फोड़ करने का भी मामला दर्ज किया गया था। नासिक पुलिस फिलहाल इन कार्यकर्ताओं की तलाश कर रही है। ऐसे में सूचना मिल रही है कि ये कार्यकर्ता शिवसेना सांसद संजय राउत के आवास पर गए और मुलाकात की। इन कार्यकर्ताओं को अग्रिम जमानत दिलाने की कोशिश कर रहे हैं, ऐसा संजय राउत ने कहा। ये कार्यकर्ता फिलहाल नासिक (Nashik) से फरार हैं।

 

शिवसेना पदाधिकारियों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मामला

 

आंदोलन (Protest) के दौरान नारायण राणे का पुतला जलाया गया। कांस्टेबल ललित केदारे (Constable Lalit Kedare) की शिकायत पर भद्रकाली थाने में मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता के अनुसार, संपर्क प्रमुख भाऊसाहेब चौधरी, विजय करंजकर, सुधाकर बडगुजर, बबन घोलप, दत्ता गायकवाड़, वसंत गीते, विलास शिंदे, सचिन मराठे, श्यामला दीक्षित, शोभा मगर और 40-45 अन्य लोगों ने शालीमार स्थित शिवसेना भवन (Shiv Sena Bhawan) में दोपहर के करीब 12 बजे मंत्री राणे के पुतले को चप्पल से मरते हुए जलाया। पुलिस को बिना सूचना दिए, साथ ही जमावबंदी के आदेश का उल्लंघन के साथ ही विभिन्न धाराओं के तहत पदाधिकारियों पर मामला दर्ज किया गया।

 

 

Eknath Khadse | एकनाथ खडसे को झटका; ED ने जब्त की 5 करोड़ की संपत्ति

Narayan Rane | आम व्यपारियों को लेकर नारायण राणे ने कही बड़ी बात