राष्ट्रवादी डॉक्टर्स सेल बाढ़ पीड़ितों की करेगा मदद

पुणे : समाचार ऑनलाईन – सांगली और कोल्हापुर में बाढ़ का असर कम होने के बाद संक्रामक बीमारियां फैल जाएगी। इसलिए इस क्षेत्र के लोगों के लिए जरूरी मेडिकल मदद और उपचार कराने हेतु राष्ट्रवादी कांग्रेस का डॉक्टर्स सेल कोल्हापुर-सांगली क्षेत्र में जाएगा। यह जानकारी डॉक्टर सेल के पुणे शहर प्रमुख डॉक्टर सुनील जगताप ने दी है।

बड़े पैमाने पर मेडिकल मदद की जरूरत पड़ेगी
उन्होंने बताया कि बाढ़ खत्म होने के बाद संक्रामक बीमारियों को रोकने के लिए गांव-गांव में बड़े पैमाने पर मेडिकल मदद की जरूरत पड़ेगी। इसके लिए डॉक्टर सेल द्वारा मदद उपलब्ध कराने के निर्देश पार्टी अध्यक्ष शरद पवार ने दिए हैं। इसके अनुसार पार्टी की ओर से दवाएं और अन्य मदद उपलब्ध की जा रही है। डॉक्टर सेल के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. नरेंद्र काले, पुणे अध्यक्ष डॉ. सुनील जगताप, कार्याध्यक्ष डॉ. राजेश पवार, सेल के पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर रहें। मंगलवार की सुबह 11 बजे पुणे श्रमिक पत्रकार संघ से एम्बूलेंस और डॉक्टर्स सांगली व कोल्हापुर की ओर रवाना होंगे। इस मदद कार्य में शामिल होने इच्छुक लोग डॉ. हेमंत तुसे (9822450437), डॉ. राहुल सुर्यवंशी (9823071617) और डॉ. राजेंद्र जगताप (9922343468) से संपर्क कर सकते हैं। यह अपील डॉ. जगताप ने की।